Suryakumar Yadav: आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते, कप्तान बनने के बाद सूर्या का डराने वाला रिकॉर्ड आया सामने
Suryakumar Yadav: इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चल पाया।सूर्यकुमार यादव इस बार अपने नियमित नम्बर तीन पर बैटिंग करने के लिए आए थे। दक्षिण अफ्रीका में तिलक वर्मा को यह नम्बर दिया था।
हालांकि सूर्या को इसका कोई फायदा नहीं हुआ और वह बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। तिलक वर्मा को सूर्या के बाद नम्बर चार पर भेजा गया और वह 19 रनों की नाबाद पारी खेलकर वापस आए।

133 रनों का लक्ष्य टीम इंडिया ने 13वें तक हासिल कर लिया था। इस बीच सूर्यकुमार यादव के आंकड़े दिनोंदिन खराब होते जा रहे हैं। कप्तान बनने के बाद तो स्थिति और ज्यादा खराब देखने को मिली है। ऐसा पहले नहीं होता था, वह जमकर रन बनाते थे।
Suryakumar Yadav का गिरा ग्राफ
कप्तान बनने के बाद टी20 में 18 मैच खेलकर सूर्यकुमार यादव ने 530 रनों का आंकड़ा हासिल किया है और इस दौरान उनका औसत भी 31 का ही रहा है। सूर्या के बल्ले से बेस्ट स्कोर 100 का आया है। उन्होंने 4 अर्धशतक और एक शतकीय पारी खेली है। पिछली पांच पारियों में उन्होंने चार बार बैटिंग करते हुए बेस्ट स्कोर 21 बनाया है। ये आंकड़े चिंताजनक कहे जा सकते हैं।
Suryakumar Yadav का ओवरऑल करियर
अगर सूर्यकुमार यादव के ओवरऑल आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए, तो औसत काफी अच्छा है लेकिन लगातार फ्लॉप होने पर यह नीचे भी आएगा। उन्होंने 40 से ज्यादा के औसत से 79 मैचों में 2570 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 शतक उड़ाए हैं। इसके अलावा 21 अर्धशतक भी सूर्या के बल्ले से आए हैं।
फ़िलहाल इंग्लैंड के खिलाफ हैं 4 मैच
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सूर्या के पास पूरा मौका है। उनके पास चार मैच और हैं। सूर्या की क्षमता पर किसी को शक नहीं होना चाहिए। एक पारी से वह धमाका करने की क्षमता रखते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ ईसिस सीरीज में उनकी वह पारी आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications