Lionel Messi: स्टार फुटबॉलर मेस्सी बने Byju's के ब्रांड अंबेसडर

Lionel Messi Byju's: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को एडटेक कंपनी बायजूस ने अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है।

Lionel Messi: भारत की दिग्गज एडटेक कंपनी बायजूस (Byju's) ने स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को अपना ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने एडटेक के क्षेत्र में अपने सोशल इंपैक्ट को बड़ा करने के लिए और सर्वशिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेस्सी को अपना ब्रांड अंबेसडर चुना है। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले बायजूस ने लियोनेल मेस्सी को अपना ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है। बता दें कि मेस्सी खुद भी अपनी एनजीओ लियो मेस्सी फाउंडेशन चलाते हैं, जोकि स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र के में काम करती है। कंपनी का मानना है कि मेस्सी के साथ आने से सर्वशिक्षा अभियान को तेजी मिलेगी

lionel messi

हालांकि बायजूस की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि मेस्सी को कंपनी का ब्रांड अंबेसडर चुनने के लिए उन्हें कितनी रकम चुकाई गई है। बायजूस की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ ने लिंकडिन की अपनी पोस्ट में कहा, 55 लाख से अधिक हमारे प्यारे दिलवालों के लिए आज मुस्कुराने की 10 और वजहे हैं। जी हां, लियोनेल मेस्सी बायजूस एजूकेशन फॉर ऑल के पहले ग्लोबल पार्टनर हैं।

बायजूस के एजूकेशन फॉर ऑल मुहिम की बात करें तो यह एक कोशिश है जिसके जरिए शिक्षा को हर किसी तक मुफ्त में पहुंचाना है। भारत में जिन बच्चों तक शिक्षा नहीं पहुंच पा रही है, उन्हें इस मुहिम के जरिए शिक्षा को पहुंचाना है। यह अभियान 55 लाख से अधिक बच्चों तक पहुंच चुका है। अब यह एक करोड़ और बच्चों तक 2025 तक पहुंचेगा। इन बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। हमे उम्मीद है कि शायद हम वहां तक जल्दी पहुंच जाएंगे। यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है कि महान खिलाड़ी महान सिखाने वाले भी होते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह साझेदारी दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित करेगी। फुटबॉल फैन को पता है कि जब मेस्सी आपकी तरफ हों तो सबकुछ संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+