IPL 2022: दिल थाम लीजिए! इस बार IPL की एंकरिंग में दिखेगा वो खूबसूरत चेहरा, जो 2 साल से था गायब

नई दिल्ली, मार्च 21। IPL के फेमस होने की एक बड़ी वजह ग्लैमर है जो हर साल इस लीग में नजर आता है। टीम फ्रेंचाइजी के मालिक से लेकर चीयर लीडर्स और दर्शकों तक हर जगह IPL में ग्लैमर देखने को मिलता है। ऐसे में लीग के दौरान टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाली फीमेल एंकर भी इसका हिस्सा होती हैं। जब बात IPL की सबसे खूबसूरत फीमेल एंकर की होती है तो मयंती लैंगर का नाम जरूर लिया जाता है, लेकिन पिछले 2 साल से मयंती स्क्रीन पर नजर नहीं आ रही थी, लेकिन अब यह चेहरा स्क्रीन पर वापसी करने जा रहा है। मयंती इस बार लीग में एंकरिंग करती हुईं नजर आएंगी।

क्यों 2 साल से गायब थी मयंती लैंगर

क्यों 2 साल से गायब थी मयंती लैंगर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मयंती लैंगर ने IPL के आगामी सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ने की तैयारी कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है। आपको बता दें कि मयंती लैंगर अपने बच्चे के जन्म के कारण पिछले दो साल से IPL में एंकरिंग करती हुईं नहीं दिख रही थीं। मयंती को स्क्रीन पर चाहने वालों की भरमार है। ऐसे में उनका स्क्रीन से गायब होना उनके फैंस के लिए झटका था।

स्टुअर्ट बिन्नी की वाइफ हैं मयंती लैंगर

स्टुअर्ट बिन्नी की वाइफ हैं मयंती लैंगर

आपको बता दें कि मयंती लैंगर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी की वाइफ हैं। जब बिन्नी आईपीएल खेलते थे तो उस वक्त दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती ने 2012 में शादी की थी। बता दें कि दोनों की मुलाकात ICL के दौरान हुई थी और मयंती ने पहला इंटरव्यू ही बिन्नी का किया था।

26 मार्च से शुरू हो रहा है IPL का 15वां सीजन

26 मार्च से शुरू हो रहा है IPL का 15वां सीजन

आपको बता दें कि IPL का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस बार लीग में 74 मैच होंगे और टूर्नामेंट लंबा भी चलेगा, क्योंकि इस बार लीग में 10 टीमें खेलेंगी। लीग का फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+