श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी ने किया हैरान, अचानक आकर कर दिया संन्यास लेने का ऐलान
Wanindu Hasaranga Test Retirement: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के एक दिग्गज खिलाड़ी ने तुरंत प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऐसा किसी ने नहीं सोचा होगा लेकिन सच्चाई यही है। अपने खिलाड़ी के सन्यास की खबर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सही मानी और इसकी पुष्टि की।
स्पिनर वनिंदु हसारंगा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मंगलवार को श्रीलंका क्रिकेट ने इसकी घोषणा कर दी। हसारंगा अब सिर्फ सीमित ओवर क्रिकेट में ही खेलते हुए नज़र आने वाले हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने हसारंगा का फैसला मान लिया है। सफेद गेंद क्रिकेट को ज्यादा अहमियत देने के उद्देश्य से उन्होंने यह फैसला लिया है।

श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने कहा कि हम उनका निर्णय स्वीकार करते हैं और हमें भरोसा है कि आने वाले समय में वह सफेद गेंद प्रोग्राम में अहम हिस्सा होंगे। गौरतलब है कि हसारंगा को श्रीलंकाई टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था।
विभिन्न तरह की फ्रेंचाइजी क्रिकेट और इंटरनेशनल क्रिकेट में सफेद गेंद क्रिकेट खेलने वाले वनिंदु हसारंगा ने टेस्ट फ़ॉर्मेट में महज 4 ही मुकाबले खेले थे। वनडे क्रिकेट में उन्होंने कुल 48 मैच खेले थे और 58 टी20 मुकाबले अब तक खेल चुके हैं। सीमित ओवर क्रिकेट में यह टैली और ऊपर जाने वाली है।
टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने एक फिफ्टी जड़ी है और चार विकेट अपने नाम किये हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2020 में हसारंगा ने अपना डेब्यू किया था। बांग्लादेश के खिलाफ साल 2021 में उन्होंने अंतिम बार मुकाबला खेला था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम शतक है और 102 विकेट भी हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हसारंगा ने 44 मैच खेले हैं।
उल्लेखनीय है कि हसारंगा को सफेद गेंद प्रारूप में ही विशेषज्ञ माना जाता है। श्रीलंकाई टीम के वर्ल्ड कप अभियान में हसारंगा काफी अहम खिलाड़ी साबित होने वाले हैं। इससे पहले एशिया कप भी है। वहां भी उनका प्रदर्शन देखने लायक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications