SL vs ZIM: श्रीलंका-ज़िम्बाब्वे के बीच फाइनल टक्कर आज, कितने बजे शुरू होगा मैच, कैसे देखें लाइव मुकाबला
SL vs ZIM: ज़िम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज खेला जाएगा। अब तक हुए दोनों मैचों में दोनों तरफ से अच्छी कोशिश हुई है और सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। आज का मैच निर्णायक है, जीत दर्ज करने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगी।
ज़िम्बाब्वे ने दूसरे टी20 में अपनी गेंदबाजी से ख़ासा प्रभावित करते हुए श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजों को चारों खाने चित करने का काम किया था। श्रीलंका की टीम महज 80 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी, इसके बाद जिम्बाब्वे ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच बीते शनिवार को ही खेला गया था, ऐसे में आज की पिच थोड़ी अलग रहेगी। कल वाली पिच पर स्पिनरों का धमाका देखने को मिला था। बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं मिला था। आक विकेट बल्लेबाजों के लिए अच्छा हो सकता है।
SL vs ZIM लाइव प्रसारण
भारतीय समय के अनुसार श्रीलंका-ज़िम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का टॉस 4 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगा। शाम 5 बजे से इस मुकाबले की शुरुआत हो जाएगी। टीवी पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण नहीं होगा लेकिन फैनकॉड वेबसाईट और एप्लीकेशन पर मैच का सीधा प्रसारण होगा।
SL vs ZIM: श्रीलंका के लिए अहम मैच
इस मैच के बाद श्रीलंकाई टीम को एशिया कप के लिए यूएई जाना है, उस हिसाब से जीत दर्ज करना जरूरी है। मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ एशिया कप में जाने के लिए श्रीलंकाई टीम इस सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।
ज़िम्बाब्वे टीम
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुन्योंगा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर, क्लाइव मांडांडे, ट्रेवर ग्वांडू
श्रीलंकाई टीम
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, चरित असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, दुशन हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, नुवान तुषारा, चमिका करुणारत्ने, दुनीथ वेलालागे, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, कमिल मिशारा, विशेन हालांबगे












Click it and Unblock the Notifications