SL vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के लिए करो या मरो वाला मैच, जानें दूसरे टी20 की पिच और वेदर रिपोर्ट
SL vs ZIM 2nd T20: ज़िम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच रविवार को एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। अंतिम गेंद तक तय नहीं हो पाया कि मैच किसके पक्ष में जाएगा। अंत में श्रीलंकाई टीम ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। हालांकि मुकाबला कम स्कोर के बाद भी काफी रोमांचक रहा।
दोनों टीमों के बीच मंगलवार को एक और मैच होना है। इसमें श्रीलंकाई टीम जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी। दूसरी तरफ ज़िम्बाब्वे के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। सीरीज बचाने के लिए मेहमान टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी। ज़िम्बाब्वे की टीम में मुकाबला जीतने की पूरी क्षमता है।

श्रीलंका vs ज़िम्बाब्वे, दूसरा टी20 वेदर रिपोर्ट
श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच में मौसम को लेकर शायद परेशानी नहीं होनी चाहिये। मैच शुरू होने से पहले बादल रहने के आसार हैं। इसके बाद आसमान साफ़ रहने वाला है। हालांकि ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा लेकिन एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।
भारत vs ज़िम्बाब्वे, दूसरा टी20 पिच रिपोर्ट
पहले मैच में पिच धीमी थी। कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच धीमी रहने के आसार हैं। धीमी पिच पर स्पिनरों का जादू चल सकता है और बल्लेबाजों को परेशानी होगी। 150 या इससे ज्यादा का स्कोर करने वाली टीम के पास जीत दर्ज करने का अच्छा मौका रहेगा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सही कहा जा सकता है।
श्रीलंकाई टीम
पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, धनंजय डी सिल्वा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, अकिला धनंजय, कामिन्दु मेंडिस
ज़िम्बाब्वे टीम
क्रेग इरविन, तिनशे कामुनहुकामवे, ब्रायन बेनेट, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, जॉयलॉर्ड गम्बी, मिल्टन शुम्बा, टोनी मुनयोंगा, कार्ल मुम्बा, आइंस्ले एंडलोवु












Click it and Unblock the Notifications