SL vs ZIM: श्रीलंका-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Sri Lanka vs Zimbabwe, 2nd ODI: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मैच 8 जनवरी यानी कि सोमवार को खेला जाना है। दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। बारिश की वजह से जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच तीन मैचो की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पूरा नहीं खेला जा सका। बारिश की वजह से इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर सकी थी।
टॉस होगा अहम: आर प्रेम दासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। कोलंबो के आर प्रेम दासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए ही मदद है। पहली पारी में गेंदबाजों कोअधिक मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं पहली पारी में बल्लेबाजी करना भी दूसरी इनिंग के मुकाबले आसान रहता है। ऐसे में इस पिच पर टॉस काफी अहम साबित हो सकता है।

बारिश बिगाड़ेगी खेल: भारतीय समयनुसार दोपहर 2:30 बजे से श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला शुरू किया जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज में अपनी बढ़त बना लेगी। सोमवार को भी स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे, शाम 5 बजे और रात 9 बजे गरज के साथ बारिश होने की 68 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में दूसरा वनडे भी बारिश से प्रभावित हो सकता है।
श्रीलंका वनडे टीम: पथुम निसांका, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, दुशमंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, अकिला धनंजय, अविष्का फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, जेनिथ लियानगे। सहान अराचिगे, दिलशान मदुशंका।
जिम्बाब्वे वनडे टीम: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), तिनशे कामुनहुकामवे, मिल्टन शुम्बा, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रज़ा, क्लाइव मदांडे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, फ़राज़ अकरम, टोनी मुनयोंगा, तापिवा मुफुद्ज़ा, रयान बर्ल।












Click it and Unblock the Notifications