21वीं सदी में टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, बल्लेबाजों का बेखौफ प्रदर्शन

SL vs PAK, 2nd Test, Pakistan tour of Sri Lanka, 2023: कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ताबड़तोड़ अंदाज में शुरू की। पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद ने टीम के लिए ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

166 रनों पर ढेर श्रीलंका: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 166 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद ने सबसे अधिक चार विकेट अपने नाम किए। पहले मैच में शतक जड़ने वाले धनंजय डी सिल्वा ने दूसरे मुकाबले की पहली पारी में भी अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

Sri Lanka vs Pakistan 1

पाकिस्तान ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड: पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवरों में 100 रन बना लिए और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, 21वीं सदी में टेस्ट मैचों में पहली पारी में यह पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज बनाया गया 100 रन है। शान मसूद ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। शान और शफीक दोनों ने तेज गति से बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को इस मुकाबले में हावी करने का काम किया।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: निशान मदुष्का, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, अबरार अहमद शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+