Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंकाई बल्लेबाज ने गॉल टेस्ट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कीवी गेंदबाजों को धोया

Sri Lanka vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के पहले ही दिन श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने धमाल मचाते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मेंडिस ने पहले दिन के खेल में शतक जमा दिया। श्रीलंका को शुरुआती झटके लगने के बाद मेंडिस ने मामला संभाल लिया था।

टेस्ट डेब्यू करने के बाद से ही कामिंदु मेंडिस ने अपना धाकड़ प्रदर्शन जारी रखा है। लगातार सातवें टेस्ट मैच में मेंडिस ने अपने बल्ले जा जादू दिखाया है। कामिंदु मेंडिस ने पाकिस्तान के साऊद शकील का वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर कर दिया है, यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

sri lanka new zealand

सात टेस्ट मैचों में मेंडिस का चौथा शतक आया है। लगातार सात टेस्ट मैचों की पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने शकील की बराबरी पर ली है। अगर अगले टेस्ट की किसी भी पारी में वह एक और पचास बनाते हैं, तो वर्ल्ड रिकॉर्ड में टॉप पर जाएंगे।

डेब्यू करने के बाद से ही मेंडिस ने अपनी बैटिंग से प्रभावित किया है। लगातार वह अपनी धांसू फॉर्म दर्शाने में सफल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में 64 रनों की पारी खेली थी। इससे श्रीलंकाई टीम को जीत दर्ज करने में मदद मिली थी।

गॉल टेस्ट मैच में शतक जमाने के बाद मेंडिस 114 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन तब तक श्रीलंका को वह मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल चुके थे। श्रीलंकाई टीम ने करुणारत्ने (2) और निसंका (27) के विकेट जल्दी ही गंवा चुकी थी।

चांडीमल 30 और एंजेलो मैथ्यूज 36 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से कामिंदु मेंडिस ने मोर्चा संभाल लिया था। बाद में मुसल मेंडिस भी क्रीज पर टिके और फिफ्टी जड़कर आउट हुए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 7 विकेट पर 302 रनों का स्कोर हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+