SL vs AFG: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच अंतिम टी-20 आज, जानें पिच और वेदर अपडेट
Sri Lanka vs Afghanistan Pitch and Weather: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज अब अंतिम चरण में आ गई है। मेजबान श्रीलंका ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब तीसरा और अंतिम मुकाबला आज दाम्बुला में खेला जाना है। श्रीलंका क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
अफगानिस्तान की टीम के पास प्रतिष्ठा बचाने का यह अंतिम मौका है। श्रीलंकाई टीम को हराकर अफगानिस्तान एक जीत केसाथ दौरा समाप्त करने का प्रयास करेगी। हालांकि यह काम इतना आसान नहीं कहा जा सकता है। दोनों टीमों की तरफ से पूरा प्रयास रहेगा और जो टीम अच्छा खेलेगी, उसकी जीत होगी।

श्रीलंका vs अफगानिस्तान तीसरा टी20, पिच रिपोर्ट
दाम्बुला क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है और यहाँ पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अच्छी रहने वाली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय सही होगा। पिछले दो मैचों में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और हार का सामना किया है। मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका ख़ास हो जाती है।
श्रीलंका vs अफगानिस्तान तीसरा टी20, वेदर अपडेट
दाम्बुला में मौसम साफ़ रहने वाला है और बारिश जैसी कोई आशंका नहीं है। हालांकि मौसम थोड़ा गर्म रहेगा लेकिन शाम तक इसमें भी बदलाव आएगा। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री तक रहने वाला है। दर्शकों को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलने वाला है।
श्रीलंकाई टीम में ये खिलाड़ी शामिल हैं
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, कामिंडु मेंडिस, अकिला धनंजय, कुसल परेरा, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा
अफगानिस्तान की टीम इस प्रकार से है
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, कैस अहमद, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, शराफुद्दीन अशरफ, हजरतुल्लाह ज़ज़ई, वफ़ादार मोमंद, मोहम्मद इशाक












Click it and Unblock the Notifications