श्रीलंका का टूट गया सपना, वर्ल्ड कप में सीधा प्रवेश नहीं मिलेगा, बाहर भी हो सकती है टीम

NZ vs SL: न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में हार के साथ ही श्रीलंकाई टीम की मुश्किलें बढ़ गईं।

Sri Lanka Cricket Team failed to make direct entry into world cup

Sri Lanka Cricket Team: श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हार के साथ ही वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री की राह रुक गई। श्रीलंका को अब सीधे एंट्री नहीं मिलेगी। इस रेस में बने रहने के लिए उनको दूसरे वनडे मुकाबले में जीतना जरूरी था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्ल्ड कप सुपर लीग की तालिका में 8 स्थानों के लिए सीधी एंट्री है। श्रीलंकाई टीम ने यह मौका गंवा दिया है।

हैमिल्टन में खेले गए दूसरे वनडे को जीतकर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सपनों को चूर कर दिया। कीवी टीम ने 6 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। इस समय वर्ल्ड कप सुपर लीग की अंक तालिका में आठवें स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम है। वेस्टइंडीज के 88 अंक हैं। श्रीलंकाई टीम 81 अंकों के साथ क्वालीफाई करने में असफल रही। श्रीलंका का प्रयास अच्छा था। पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेकर न्यूजीलैंड के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास था। जल्दी के प्रयास में श्रीलंकाई टीम 157 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से बिखर गया। श्रीलंकाई टीम के लिए सिर्फ पथुम निसंका ही एकमात्र बल्लेबाज थे, उन्होंने 57 रन बनाये। कप्तान दासुन शनाका और चामिका करुणारत्ने ने कैमियो खेलकर टीम क फाइटिंग स्कोर तक पहुँचाया। हालांकि घरेलू मैदान पर कीवी टीम के लिए 158 रनों का लक्ष्य ऊँट के मुंह में जीरे समान था।

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। तीन विकेट गिरने के बाद ऐसा लगा जैसे मुकाबला श्रीलंका के पक्ष में जा सकता है। विल यंग और हेनरी निकोल्स ने मेहमान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यंग ने नाबाद 86 और निकोल्स ने नाबाद 44 रनों की पारी खेलते हुए कीवी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। मेहमान टीम ने दौरे के शुरुआत अच्छी तरह की थी लेकिन इसको समाप्त बिना जीते की। एक भी जीत श्रीलंकाई टीम को इस दौरे पर नहीं मिली। वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के लिए श्रीलंका की टीम को अब क्वालिफायर राउंड में खेलना होगा। आईसीसी इसके लिए अलग से मुकाबले आयोजित कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+