देश को जिताया था वर्ल्ड कप, अब इस पूर्व खिलाड़ी से मांगा जा रहा है 2 अरब रुपये का हर्जाना, जानें वजह

श्रीलंका ने 1996 के विश्व कप में अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga) की कप्तानी में जीत हासिल की थी। साल 1996 में श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार नहीं मानी जा रही थी।

16 अगस्त, नई दिल्ली। श्रीलंका ने 1996 के विश्व कप में अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga) की कप्तानी में जीत हासिल की थी। साल 1996 में श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार नहीं मानी जा रही थी। श्रीलंका के अलावा कई मजबूत टीमें इस टूर्नामेंट में शामिल थी। लिहाजा श्रीलंका को किसी भी दिग्गज ने उस साल का फेवरेट नहीं बताया था। लेकिन श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने सबकी बोलती बंद करते हुए धमाकेदार अंदाज में वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमया था।

Arjuna Ranatunga

अर्जुन रणतुंगा से मांगा गया है 2 अरब रुपये का हर्जाना

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा इन दिनों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की कार्यकारी समिति के सदस्यों ने अर्जुन रणतुंगा पर 2 अरब रुपये के हर्जाने का दावा किया गया है। झूठे और अपमानजनक बयान देने की वजह से अर्जुन रणतुंगा पर श्रीलंकाई बोर्ड की तरफ से इस हर्जानें की मांग की गई है। यही वजह है कि कार्यकारी समिति के सदस्यों ने उन्हें लेटर ऑफ डिमांड भेजा है।

हर्जाना लगाने के पीछे श्रीलंका बोर्ड ने बताई यह वजह

न्यूज एजेंसी आईएनएस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एसएलसी कार्यकारी समिति ने सोमवार को हुई एक आपात बैठक में रणतुंगा द्वारा हाल ही में दिए गए एक मीडिया इंटरव्यू पर विस्तार में चर्चा की। जिसके बाद उन्होंने पाया कि अर्जुन रणतुंगा ने प्रेस के सामने दुर्भावनापूर्ण इरादे से बात की है, एसएलसी की सद्भावना और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। यही वजह है कि उनसे अब हर्जानें की मांग की गई है।

अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में श्रीलंका ने रचा था इतिहास

पाकिस्तान में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था। सनथ जयसूर्या और रमेश कालूवितर्णा ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। जिसके जबाव में श्रीलंक ने महज तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ भी इन दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन फॉर्म दिखाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+