SL vs SA: घटिया पिच के कारण श्रीलंका 77 पर ऑल आउट, भड़के फैन्स ने काटा बवाल
SL vs SA: दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबले में दर्शकों का मनोरंजन नहीं हो पाया, श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी में खास नहीं कर पाई। पिच से गेंदबाजों के लिए खासी मदद देखने को मिली। ड्रॉप इन पिच बाहर से बनाकर मैदान पर लगाई गई थी।
यूएसए में क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए आईसीसी ने इसे टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेन्यू चुना था लेकिन यह फैसला सही साबित होता नजर नहीं आ रहा है। न्यूयॉर्क में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के मैच में पिच काफी खराब देखने को मिली है और बल्लेबाजों को मुश्किल हुई।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसल लिया था लेकिन यह गलत साबित हो गया। पथुम निसंका 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद कुसल मेंडिस ने 19 रन बनाए लेकिन 1 चौका जमा पाए और कुल 30 गेंदों का सामना किया। कामिंदु मेंडिस भी 11 रन बनाकर आउट हो गए।
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों में मददगार पिच का भरपूर फायदा उठाया। हसारंगा और समरविक्रमा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उनके आउट होने के बाद श्रीलंका का स्कोर 45 रनों पर 6 विकेट हो गया था। एंजेलो मैथ्यूज ने 16 रन बनाए, उन्होंने दो छक्के जड़े लेकिन नॉर्टजे की गेंद पर चलते बने।
शनाका ने भी एक छक्का जड़ा लेकिन रबाडा की गेंद पर 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इस तरह श्रीलंकाई टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। पिच को लेकर फैन्स भड़क गए और सोशल मीडिया पर एक अभियान भी चला दिया। खराब पिच को लेकर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।
श्रीलंकाई टीम महज 77 रनों पर आउट हो गई। टी20 क्रिकेट में श्रीलंकाई टीम का यह सबसे कम स्कोर है। नॉर्टजे ने धांसू गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। केशव महाराज और कगिसो रबाडा भी पीछे नहीं रहे। दोनों को 2-2 विकेट मिले। पिच को लेकर फैन्स भड़क गए। ऐसी ही ड्रॉप इन पिच पर भारत का मुकाबला होना है।












Click it and Unblock the Notifications