SL vs AFG: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराने की कर ली तैयारी, टी20 सीरीज के लिए की मजबूत टीम घोषित

Sri Lanka T20 Team against Afghanistan: वनडे सीरीज का अंतिम मैच खेलने के बाद श्रीलंकाई टीम घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली है। तीन मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। श्रीलंकाई टीम में बिनुरा फर्नान्डो को बुलाया गया है।

चोट से पहले वह अंतिम बार टीम के लिए साल 2022 में खेले थे। उस समय एशिया कप में उन्होंने श्रीलंकाई टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वनडे सीरीज के दौरान लगी चोट की वजह से दुष्मनंथा चमीरा को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि उनको टीम में शामिल किया गया है।

sri lankan team

चमीरा की चोट पर श्रीलंकाई टीम मैनेजर ने कहा कि वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन जब तक हम विशेषज्ञ से जवाब नहीं सुन लेते तब तक हमें उनकी चोट की सटीक प्रकृति के बारे में निश्चित रूप से पता नहीं चलेगा। इस वजह से उनको टीम में तो रखा गया है।

अफगानिस्तान की टीम के लिए श्रीलंका दौरे पर अब तक कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है। एक टेस्ट मैच में श्रीलंका ने बड़ी जीत दर्ज की थी और इसके बाद एकदिवसीय सीरीज में भी चीजों में बदलाव नहीं आया। वनडे सीरीज में अब तक खेले गए दोनों मैचों में श्रीलंका ने जीत दर्ज करते हुए 2-0 की विजयी बढ़त बनाई है। पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला खेला जाएगा।

टी20 सीरीज के मुकाबला दाम्बुला में खेले जाएंगे। पहला मैच 17 फरवरी को खेला जाएगा। टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान ने पिछले कुछ समय से धमाकेदार प्रदर्शन किया है। भारत दौरे पर अफगानिस्तान ने एक मुकाबला लगभग अपने नाम कर लिया था। सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की थी।

श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चैरिथ असलांका (उपकप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, कुसल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, महीश तीक्ष्णा, अकिला धनंजय, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+