इमर्जिंग एशिया कप से पाकिस्तान बाहर, सेमीफाइनल में श्रीलंका की एंट्री, क्या भारत से होगा सामना?
Emerging Teams Asia Cup 2024: ओमान में आयोजित इमर्जिंग एशिया कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका को जीत मिली है। श्रीलंका की जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम इमर्जिंग एशिया से बाहर हो गई। वहीं अब भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की उम्मीदें भी टूट गई है। श्रीलंका ए ने फाइनल में एंट्री कर ली है और फाइनल में मिलने वाली विरोधी टीम का इंतजार कर रही है।
श्रीलंका को मिली आसान जीत
पाकिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान श्रीलंका ए ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पाकिस्तान ए टीम के कप्तान का फैसला उल्टा पड़ गया। पीकिस्तान की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी। श्रीलंका ए ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.3 ओवरों में केवल सात विकेट खोकर 137 रन बना लिए।

भारत की होगी फाइनल में एंट्री?
श्रीलंका का फाइनल तक का सफर कमाल का रहा है। अफगानिस्तान से मिली शुरुआती हार के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की। दूसरी तरफ इमर्जिंग एशिया कप में टीम इंडिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ए टूर्नामेंट में अपराजित रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के साथ सभी की निगाहें भारत पर हैं कि वह अपनी अपराजित लय को बरकरार रखते हुए फाइनल में जगह बनाए।
फैंस कर रहे हैं फाइनल का इंतजार
सेमीफाइनल के नतीजों ने टूर्नामेंट को काफी हद तक बदल दिया है। फाइनल मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रविवार को होने वाले फाइनल में भारत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए श्रीलंका ए और भारत ए के बीच मुकाबला हो सकता है। फाइनल मैच के करीब आने के साथ टूर्नामेंट में और भी रोमांचक क्रिकेट एक्शन देखने को मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications