SRH vs RR: कौन बनाएगा आज के अहम मैच में सबसे ज्यादा रन? इन 4 खिलाड़ियों में तूफानी टक्कर

SRH vs RR: किसी भी टूर्नामेंट के नॉक आउट मैचों को देखने का अलग ही होता है। आईपीएल में भी आज एक नॉक आउट मैच खेला जाना है। दूसरे क्वालीफायर मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। दोनों ही धांसू टीमें हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में आरसीबी को पराजित करते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दूसरी तरफ हैदराबाद को केकेआर ने पहले क्वालीफायर मैच में पराजित कर दिया था। दोनों टीमों के लिए आज करो या मरो वाला मैच है। इस मैच में हारने वाली टीम बाहर और जीतने वाली टीम फाइनल में होगी। चार ऐसे बल्लेबाजों का जिक्र यहाँ किया गया है, जो धमाका कर सकते हैं।

srh vs rr

हैदराबाद के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का नाम ट्रेविस हेड है। उन्होंने 600 रन अपने नाम किये हैं और एक शतकीय पारी भी उनके बल्ले से देखने को मिली है। लीग चरण में उन्होंने रॉयल्स के खिलाफ फिफ्टी जड़ी थी, आज भी उनका बल्ला आग उगल सकता है।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज भी इस सीजन अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं। इस लिस्ट में रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का नाम आना जरूरी है। सैमसन ने इस सीजन 500 से ज्यादा रन ठोके हैं। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर सकते हैं।

हैदराबाद के दूसरे ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस सीजन 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। वह इस सीजन 470 रन बनाने में सफल रहे हैं। पावरप्ले में वह किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ते हैं। आज के इस अहम मैच में अभिषेक शर्मा के ऊपर नजरें रहने वाली हैं।

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए मिडल ऑर्डर में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करने वाले रियान पराग का बल्ला आज बोल सकता है। पराग अगर टिकते हैं, तो वह हैदराबाद के गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। इस सीजन पराग के बल्ले से कुल 567 रन देखने को मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+