SRH vs KKR: हैदराबाद ने जीता टॉस, केकेआर ने 2 खिलाड़ियों को कराया डेब्यू
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 25वां मैच ब्रॉबोर्न स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। केकेआर की टीम इस मैच में अपनी दूसरी हार के बाद यहां पहुंची है तो वहीं पर पहले दो मैच में हार का सामना करने के बाद लगातार दो जीत हासिल करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। मैच से पहले दोनों खेमों को झटका लगा है, जिसकी वजह से टीमों में बदलाव होना तय है।

जहां सनराइजर्स हैदराबाद के लिये उसके मुख्य ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गये हैं तो वहीं पर केकेआर के लिये रसिख सलाम चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गये हैं। पिच की बात करें तो इस पर घास नजर आ रही है, जिसकी वजह से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है, हालांकि आज जिस पिच पर मैच खेला जा रहा है, वहां पर लेग साइड की बाउंड्री (89 मीटर) काफी लंबी नजर आ रही है तो वहीं पर थर्ड मैन की बाउंड्री छोटी नजर आ रही है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
पिच के डाइमेंशन का फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं ऐसे में अगर टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करे तो उसे ज्यादा नुकसान नहीं होगा। हालांकि ओस को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के बाद कप्तान केन विलियमसन ने कहा कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिये काफी अच्छी नजर आ रही है और यहां पर कम से कम 180-190 का स्कोर बनता नजर आ रहा है, जिसे देखते हुए हम शुरुआत में मिलने वाली मदद का फायदा उठाना चाह रहे हैं और रन चेज करना चाह रहे हैं। वहीं अय्यर ने कहा कि पिच एकदम ताजा है तो हम दोनों परिस्थिति के लिये तैयार थे।

फिंच और अमन खान केकेआर से करेंगे डेब्यू
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच के लिये अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किये हैं। जहां रसिख सलाम की जगह अमन खान को डेब्यू करने का मौका दिया गया है तो वहीं पर खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे को आराम देकर एरॉन फिंच को टीम में शामिल किया गया है। एरॉन फिंच आज आईपीएल में केकेआर के लिये डेब्यू करते हुए 9वीं टीम से खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। इसके साथ ही सैम बिलिंग्स की जगह शेल्डन जैक्सन को मौका दिया गया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मजबूरन एक बदलाव किया है और वाशिंगटन सुंदर की जगह को जगदीश सुचित को खिलाने का फैसला किया है।

जानें कैसी है प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: वेंकटेश अय्यर, एरोन फिंच, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन, अमन खान, पैट कमिंस, सुनील नरेन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications