SRH vs DC Weather: हैदराबाद में शाम को छाए रहेंगे बादल, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली-सनराइजर्स का खेल?

SRH vs DC Weather: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 31वें मुकाबले में आज यानी मंगलवार (21 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हाई-वोल्टेज भिड़ंत होने वाली है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीमों का लक्ष्य अपनी जीत की लय को बरकरार रखना होगा। हैदराबाद जहां लगातार दो मैच जीतकर आत्मविश्वास से लबालब है। वहीं दिल्ली ने अपने पिछले मैच में चैंपियन आरसीबी को हराकर शानदार वापसी की है।

हाई स्कोरिंग मुकाबले की होगी उम्मीद (SRH vs DC Weather)

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पिछले कुछ सालों से आईपीएल में रनों का सैलाब देखने को मिला है। बल्लेबाजी के लिए मददगार इस पिच पर एक बार फिर हाईस्कोरिंग मुकाबला खेला जा सकता है। यहां की पिच सपाट रहती है, जिससे गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह आती है। बाउंड्री छोटी होने के कारण आज के मैच में चौकों और छक्कों की बरसात होना तय है।

SRH vs DC 1

मैच के दौरान बारिश का अनुमान

दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं, ऐसे में गेंदबाजों के लिए लाइन और लेंथ पर नियंत्रण रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। जो टीम टॉस जीतेगी, वह ओस के प्रभाव को देखते हुए पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। मंगलवार को हैदराबाद का मौसम क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर के समय बारिश की 50% संभावना है। हालांकि, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि शाम के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

मैच के दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे खिलाड़ियों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन हल्की बूंदाबांदी की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता। हैदराबाद ने पिछले दो मैचों में राजस्थान और चेन्नई जैसी दिग्गज टीमों को पटखनी दी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की फॉर्म उनके लिए प्लस पॉइंट है, लेकिन टीम का मध्यक्रम अब भी अस्थिर नजर आ रहा है।

दोनों टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी

दिल्ली के लिए केएल राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं और उनकी गेंदबाजी यूनिट भी लय में लौट आई है। हालांकि, उनके मध्यक्रम के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना होगा ताकि वे हैदराबाद के स्कोर का जवाब दे सकें। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर बल्लेबाजों का दबदबा रहता है।

अगर बारिश नहीं होती है, तो दर्शकों को 200+ रनों का मुकाबला देखने को मिल सकता है। हैदराबाद के लिए उनके नए गेंदबाजों ने डेथ ओवरों की कमजोरी को कुछ हद तक सुधारा है, लेकिन केएल राहुल जैसे क्लासिक बल्लेबाज के सामने उन्हें बेहद सटीक होना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+