आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, DC बनाम SRH के मुकाबले में ये गेंदबाज बरपाएंगे कहर
IPL, DC vs SRH: दिल्ली बनाम हैदराबाद के मैच दोनों ही टीम के गेंदबाज मुकाबलों को अपने पक्ष में लाने के लिए पूरी जान लगा देंगे, क्योंकि दिल्ली की बल्लेबाजी अभी मजबूत स्थिति में नहीं है। इसका हैदराबाद को फायदा मिल सकता है।

IPL 2023, DC vs SRH: आज आईपीएल का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराजर्स हैदराबाद के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस पिच पर दिल्ली कैपिटल्स का शानदार रिकॉर्ड रहा है। डीसी ने एक पारी में सबसे अधिक 231 के रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। डीसी ने दिल्ली में अपने आखिरी घरेलू मैच में केकेआर को छह विकेट से हराया, हालांकि, उन्हें यहां पहले मैच में जीटी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं आज एसआरएच बनाम डीसी मैच में कौन-से गेंदबाज सबसे अधिक विकेट ले सकते हैं।
मयंक मारकंडे
सनराइजर्स हैदराबाद के युवा दाएं हाथ के लेग स्पिनर मयंक मारकंडे की सीजन प्रदर्शन टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ है। इस बार हैदराबाद के लिए मारकंडे काफी प्रभावशाली रहे हैं, उन्होंने कसी हुई लाइन और लेंथ के दम पर शानदार गेंदबाजी की है, और टीम के लिए महत्वपूर्ण समय में विकेट भी चटकाए है। उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 6.25 की इकॉनमी रेट से 8 विकेट झटके हैं।
एनरिक नार्जे
दिल्ली कैपिटल्स के एनरिक नार्जे सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं और उन्हें डेथ-बॉलिंग के स्पेशलिस्ट के रूप में अधिक जाता है। नॉर्जे की अच्छी फॉर्म आज फिर उन्हें एक से अधिक विकेट दिला सकती है। आज के मैच में हैदराबाद के खिलाफ नार्जे का प्रदर्शन टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। नार्जे ने 6 मैच में 6 विकेट चटकाए हैं।
उमरान मलिक
उमरान मलिक रफ्तार के बादशाह उमरान मलिक के प्रदर्शन ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई, और पूरी उम्मीद है कि इस सीजन में खिलाड़ी और चमकेगा। उमरान की गति और सटीकता किसी भी बल्लेबाज के लिए कब खतरा बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्हें भारतीय क्रिकेट में सबसे होनहार खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। अगर उमरान अपनी लय बरकरार रखते हैं तो टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आज के मैच में सभी की निगाहें उमरान के प्रदर्शन पर टिकी होंगी।
दिल्ली कैपिटल्स की फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नार्जे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान , कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल, प्रियम गर्ग।
सनराइजर्स हैदराबाद की फुल स्क्वाड
एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।












Click it and Unblock the Notifications