'धोनी ने बल्लेबाजी का त्याग नहीं किया...,' गौतम गंभीर के दावे को श्रीसंत ने किया खारिज, दिया दो टूक जवाब
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर ने कुछ दिन पहले एमएस धोनी की बल्लेबाजी को लेकर एक बड़ा दावा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, अगर विकेटकीपर-बल्लेबाज भारत के लिए नंबर 3 स्थान पर बल्लेबाजी करते तो कई बल्लेबाजी रिकॉर्ड तोड़ देते। इस बयान को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने अब बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
गंभीर के मुताबिक, धोनी अपनी कप्तानी के कारण एक बल्लेबाज के तौर पर जो हासिल कर सकते थे, वह हासिल नहीं कर सके। गंभीर ने दावा किया कि अगर विकेटकीपर-बल्लेबाज भारत के लिए नंबर 3 स्थान पर बल्लेबाजी करते तो धोनी कई बल्लेबाजी रिकॉर्ड तोड़ देते। पूर्व भारतीय कप्तान ने यहां तक दावा किया कि धोनी ने ट्रॉफियों के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय रनों का बलिदान दिया।

स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने धोनी के बारे में गंभीर के हालिया बयान का जिक्र किया और बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाया।
श्रीसंत ने कहा कि, 'गौतम भाई ने हाल ही में कहा था कि धोनी अगर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते तो अधिक रन बनाते। लेकिन धोनी का फोकस हमेशा अधिक रनों की तुलना में अधिक जीत पर रहा। जब भी टीम को उनकी जरूरत थी, तब उन्होंने अपनी मैच खत्म करने की क्षमता को दिखाया और उन्होंने दो वर्ल्ड कप मैच भी जीते हैं।'
धोनी ने भारत को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंचाया। रांची का यह दिग्गज आईसीसी की तीनों प्रमुख ट्रॉफियां जीतने वाला एकमात्र कप्तान है। न्यूजीलैंड के साथ भारत की सेमीफाइनल भिड़ंत धोनी की अंतिम अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति साबित हुई, क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान ने 2020 में अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।
पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि धोनी को इसका श्रेय जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की स्थिति का त्याग नहीं किया। उन्होंने इस प्लान पर ज्यादा काम किया कि कौन से खिलाड़ी किस स्थिति में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनकी कप्तानी में खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने की क्षमता थी। उन्होंने हमेशा पहले टीम के बारे में सोचा है।'












Click it and Unblock the Notifications