World Cup 2023: पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने किया था हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, निकाला गया भारत से बाहर

World Cup 2023, Zainab Abbas: भारत में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग देशों के खिलाड़ी आए हुए हैं। खिलाड़ियों के साथ-साथ अलग-अलग देशों के कमेंटेटर और मीडियाकर्मी यानी कि पत्रकार भी वर्ल्ड कप को कवर करने के लिए आए हुए हैं। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वकार यूनिस भी पाकिस्तान से कमेंट्री करने के लिए भारत आए हुए हैं। वहीं कुछ पत्रकार को भी भारत में आकर वर्ल्ड कप कवरेज करने की परमिशन दी गई है।

विवादों में आई जैनब अब्बास: पाकिस्तान की महिला पत्रकार जैनब अब्बास विवादों में आ गई हैं। विवाद के चलते पाकिस्तान की इस खूबसूरत एंकर को अब भारत से वापस भेज दिया गया है। जैनब अब्बास ने भारत के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन्होंने भारत के धर्म के प्रति और देवी- देवताओं के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणियां की थी।

Zainab Abbas 1

वापस भेजा गया पाकिस्तान: एक वकील ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस कारण उन्हें भारत से बाहर कर दिया गया है। अब वह भारत में रहकर वर्ल्ड कप कवरेज नहीं कर सकती हैं। उन्हें वापस उनके देश पाकिस्तान भेज दिया गया है। उन्होंने भारत और हिंदू धर्म के खिलाफ बहुत पहले कुछ ट्वीट किए थे। जिसके बाद उनके भारत आने को लेकर आपत्ति जताई गई थी।

आईसीसी ने साधी चुप्पी: आईसीसी ने भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। ऐसे में आईसीसी दाखल अंदाजी करने से बचना चाहती है। पाकिस्तान की टीम का स्वागत भारत ने धूम-धाम के साथ किया था जिसकी तारीफ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी की थी। वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान का माना जा रहा है।

भारत-पाकिस्तान मैच पर नजर: 14 अक्टूबर यानी कि शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का मैच खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ किया है। भारत में जहां ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया है। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने भी जीत हासिल कर ली है। अब देखना दिलचस्प होगा इन दोनों ही टीमों का आगे का सफर कैसा रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+