IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेलेंगे पूर्व कप्तान
South Africa vs India: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होने वाली आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के समापन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। एल्गर ने 2012 में डेब्यू किया और 84 टेस्ट मैच खेले हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 37.28 की औसत से 13 शतक और 23 अर्द्धशतक के साथ 5,146 रन बनाए हैं।
भारत के खिलाफ करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेलेंगे पूर्व कप्तान
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने एक बयान में कहा कि, 'एल्गर दो टेस्ट मैचों के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करेंगे- पहला 26-30 दिसंबर तक सेंचुरियन में अपने घरेलू मैदान पर खेला जाएगा और दूसरा उस स्थान पर जहां उन्होंने अपना पहला टेस्ट रन बनाया था। ये 3 से 7 तक केप टाउन में न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

मैं काफी भाग्यशाली रहा- एल्गर
36 वर्षीय ने आठ एकदिवसीय मैच भी खेले, सफेद गेंद क्रिकेट में उनकी आखिरी उपस्थिति 2018 में हुई थी। एल्गर ने कहा कि, 'अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 12 वर्षों तक ऐसा करने का सौभाग्य प्राप्त करना मेरे सपनों से परे है। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है जिसके लिए मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं।'
उन्होंने कहा कि, 'जैसा कि कहा जाता है, 'सभी अच्छी चीजों का अंत होता है' और भारतीय घरेलू सीरीज मेरी आखिरी सीरीज होगी, क्योंकि मैंने अपने खूबसूरत खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा कि, 'एक ऐसा खेल जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है। केपटाउन टेस्ट मेरा आखिरी होगा जोकि दुनिया में मेरे पसंदीदा स्टेडियम में होगा। जहां मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट रन बनाए थे और उम्मीद है कि आखिरी भी।'
एल्गर का दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान के रूप में भी सफल कार्यकाल रहा, उन्होंने 19 में से नौ मैच जीते, जबकि सात मैच में हार का सामना किया और चार मैच ड्रा पर समाप्त हुए।












Click it and Unblock the Notifications