IND vs SA: रिंकू सिंह के बल्ले से निकला तूफानी अर्धशतक, सूर्या ने खेली कप्तानी पारी, भारत ने बनाए इतने रन

South Africa vs India, 2nd T20: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 180 रन बना लिए हैं। 19.3 ओवर में भारत ने सात विकेट खोकर 180 रन बना लिए थे, तभी बारिश के कारण खेल रोक दिया गया। भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाबी हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बहुत खराब रही और तीन विकेट बेहद कम रन के स्कोर पर ही गिर गए थे। बारिश रुकने के बाद जब मैच शुरू हो तो साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 का लक्ष्य मिला है।

यशस्वी-गिल रहे फ्लॉप: पहले ही ओवर में मार्को यानसेन ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत को बड़ा झटका दे दिया। यशस्वी पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही चौका मारने की कोशिश में कैच आउट हो गए। डेविड मिलर ने डाइव मारकर यशस्वी का शानदार कैच लपकने का काम किया। इसके बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले शुभमन गिल भी कुछ खास नहीं कर सके। लिजाद विलियम्स की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए।

South Africa vs India

सूर्या ने जड़ा अर्धशतक: तिलक वर्मा ने अच्छे शॉट जरूर लगाए। उन्होंने 20 गेंद में 29 रन बनाने का कारनामा किया। तिलक वर्मा को गेराल्ड कोएत्जी ने कैच आउट कर पवेलियन भेजा। सुर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरी विकेट के लिए तिलक वर्मा ने 49 रनों की साझेदारी निभाई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 36 गेंद में 56 रन बनाकर कैच आउट हो गए। 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तबरेज शम्सी ने उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया।

रिंकू सिंह ने जीता दिल: रिंकू सिंह लगातार बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भी रिंकू सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की। रिंकू सिंह ने महज 30 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। टी-20 करियर में रिंकू सिंह का पहला अर्धशक है। रिंकू सिंह के अर्शतक बनाने के बाद रवींद्र जडेजा ने भी उनकी सराहना की। अगले साल भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। जिसके लिए रिंकू सिंह अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। रिंकू सिंह 39 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए।

IND vs SA: 'यार ये टीम इतनी कंफ्यूज क्यों है....', भारतीय प्लेइंग 11 पर फूटा फैंस का गुस्सा

भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

दक्षिण अफ्रीका: मैथ्यू ब्रीट्जके, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, एंडिले फेहलुकवायो, गेराल्ड कोएत्जी, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+