IND vs SA: केएल राहुल ने तोड़ा धोनी का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, बतौर कप्तान रचा इतिहास, पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

South Africa vs India, 1st ODI, KL Rahul: साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम ने वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले को भारतीय टीम ने 8 विकेट से शानदार अंदाज में अपने नाम कर लिया। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस जीत के साथ ही कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। बतौर कप्तान उन्होंने कुछ ऐसा किया जो आज से पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका था।

राहुल की शानदार कप्तानी: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। ऐसे में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं। पहले मुकाबले में केएल राहुल ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल कर भारत को सीरीज में 1-0 से बढ़त दिलाने का काम किया। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अब 1-0 से आगे है और टीम की कोशिश अगला मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।

South Africa vs India 1

तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड: केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम की यह लगातार दसवीं जीत है। इसके साथ ही राहुल ने महेंद्र सिंह धोनी के बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को लगातार 9 वनडे इंटरनेशनल मैच में जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की थी। केएल राहुल ने उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब लगातार 10 मुकाबले में भारत को जीत दिला दी है।

रोहित-कोहली आगे: केएल राहुल से आगे रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम है। रोहित शर्मा ने साल 2019 और 2022 के दौरान लगातार 19 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है। वहीं साल 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारतीय टीम लगातार 12 वनडे मैच जीतने में सफल रही थी। जबकि विराट कोहली की कप्तानी में साल 2017 में भारत ने लगातार 12 मैच अपने नाम किया था।

राहुल ने रचा इतिहास: इस जीत के साथ ही केएल राहुल ने इतिहास भी रच दिया है। दरअसल, साउथ अफ्रीका टीम पिंक किट में मैदान में खेलने उतरी थी। हर साल अफ्रीका की टीम पिंक वनडे खेलती है। पिंक वनडे का मकसद ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। केएल राहुल साउथ अफ्रीका में पिंक वनडे जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+