SA vs AUS: सेमीफाइनल में उतरते ही दक्षिण अफ्रीका पर फिर लगा चोकर्स का ठप्पा, प्रदर्शन देख फैंस ने पकड़ा माथा
South Africa vs Australia, 2nd Semi-Final: सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तेम्बा बावुमा ने अपनी टीम में एक बदलाव बदलाव किया लुंगी एंगिडी की जगह तबरेज शम्सी को टीम में शामिल किया गया। जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टीम में दो बदलाव किए गए। पैट कमिंस ने टॉस के दौरान बताया कि मार्क स्टोइनिस और एबोट की जगह मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
अफ्रीका की शुरुआत खराब: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। दक्षिण अफ्रीका को पहले ही ओवर में कप्तान तेम्बा बावुमा के रूप में बड़ा झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने बावुमा को विकेटकीपर जोश इंग्लिश के हाथों कैच आउट कराया। बावुमा इस बड़े मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके।

24 रन पर ही गिरे 4 विकेट: दक्षिण अफ्रीका के लिए इस वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले क्विंटन डी कॉक भी फ्लॉप रहे। वह जोश हेजलवुड की गेंद पर पैट कमिंस के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंद में सिर्फ तीन रन बनाया। एडेन मार्क्ररम भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वह 20 गेंद में 10 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया। अफ्रीका की टीम ने 24 के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए थे।
फैंस कर रहे ट्रोल: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका को आईसीसी के बड़े इवेंट्स के नॉक आउट मुकाबले में चोकर्स का टैग दिया गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एक बार फिर से इसे सही साबित कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज दबाव की परिस्थितियों को एक बार फिर से झेलने में नाकाम दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर साउथ अफ्रीका को चोकर्स का टैग देकर लगातार ट्रोल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications