वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में दक्षिण अफ्रीका की टीम में इन 4 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू, जानिए इनके बारे में
वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए आज चार खिलाड़ियों ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका की टीम आज नई नवेली प्लेइंग के साथ उतरी है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की टीम में आज चार नए खिलाड़ियों को अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है। आज के इस मैच में कई अफ्रीकी प्लेयर आंशिक रूप से बीमार हैं कई चोटिल हैं। इस वजह से नए खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है। रीजा हैंड्रिक्स चोट के कारण आज प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। वहीं एडन मार्करम और कगिसो रबाडा को आज आराम दिया गया है। इसके अलावा डेविड मिलर पीएसएल में खेलने की वजह से आज का मैच नहीं खेल पा रहे हैं।
कौन हैं वो चार खिलाड़ी
- वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले चार खिलाड़ियों में रियान रिकेल्टन, टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टान स्टब्स और गेराल्ड कोएत्जी हैं। टोनी डी जोरजी ने तीन हफ्ते पहले ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। रियान रिकेल्टन भी दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्होंने अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज रिकेल्टन ने 64 लिस्ट एक के मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47.89 की औसत से 2730 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में रिकेल्टन ने 6 शतक भी लगाए हैं।
- टोनी डी जोरजी का भी लिस्ट ए करियर शानदार रहा है। उन्होंने लिस्ट ए के 71 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.19 की औसत से 2368 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 4 शतक हैं। जोरजी को आज डेब्यू का मौका मिला है। वो 4 नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
- वहीं डेविड मिलर की जगह प्लेइंग इलेवन में ट्रिस्टन स्टब्स को जगह मिली है। दक्षिण अफ्रीका का यह युवा खिलाड़ी अभी तक अपने देश के लिए 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुका है। 22 साल के स्टब्स ताबड़तोड़ बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। उनका रोल मिडिल ऑर्डर में बड़ा स्कोर करने का रहता है। स्टब्स को मिलर की जगह 6 नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी।
- वहीं गेराल्ड कोएत्ज़ी को कैगिसो रबाडा की गैरमौजूदगी में जगह मिली है। रबाडा को ब्रेक दिया गया है। गेराल्ड दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए अभी 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 विकेट हासिल किए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में कोएत्जी ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके 20 विकेट हैं।












Click it and Unblock the Notifications