दक्षिण अफ्रीका ने तीसरी बार गंवाया टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब, भारत के बाद न्यूजीलैंड ने तोड़ा सपना
South Africa Women vs New Zealand Women, Final: दक्षिण अफ्रीका का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम को रविवार को दुबई में महिला टी 20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड से 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह हार दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के लिए बड़ा झटका है।
फाइनल में आकर फिर मिली हार
पिछले डेढ़ साल में तीन बार फाइनल में आकर साउथ अफ्रीका की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। रविवार यानी 20 अक्टूबर को न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमा लिया। साउथ अफ्रिका की महिला टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन फाइनल मैच में टीम को जीत नसीब नहीं हुई।

टीम को मिल चुका है चोकर्स का टैग
साउथ अफ्रीका को लंबे समय तक चोकर्स का टैग मिला रहा था। क्योंकि साउथ अफ्रीका की टीम लंबे टाइम तक आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल से बाहर होती रही है। लेकिन पिछले दो वर्ल्ड कप से महिला और पुरुष टीमों ने फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की। लेकिन वह फाइनल जीतने से चूक गई। न्यूजीलैंड से पहले भारत साउथ अफ्रिका का दिल तोड़ने का काम कर चुका है।
पिछले डेढ़ साल में तीन बार हार
महिला वर्ल्ड कप 2024 फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने 158 रनों का एक लक्ष्य रखा। जिसे दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम हासिल नहीं कर सकी और अपनी पारी में केवल 126 रन ही बना सकी। यह संघर्ष केवल महिला टीम तक ही सीमित नहीं है। पुरुष टीम ने भी भारत के खिलाफ पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान बारबाडोस में इसी तरह का अनुभव किया, जहां वे 177 रन के लक्ष्य से मात्र कुछ रन से पीछे रह गए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 महिला टी20 फाइनल के दौरान दक्षिण अफ्रीका फिर से 157 रनों के निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने से चूक गई।
जारी है लगातार हार का सिलसिला
दो साल से भी कम समय में दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट टीमों को तीन विश्व कप फ़ाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इन हारों का सिलसिला फ़रवरी 2023 में शुरू हुआ, जिसमें महिला टीम की घरेलू धरती पर हार हुई। इसके बाद जून 2024 में पुरुष टीम की भारत से हार हुई और सबसे हाल ही में दुबई में महिला टीम की हार हुई। इन हारों के बाद टीम के खिलाड़ी बेहद मायूस नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications