WTC Final में किसकी प्लेइंग 11 ज्यादा खतरनाक? क्या पहली बार साउथ अफ्रीका की टीम करेगी ये कमाल

WTC Final South Africa Announces Playing XI: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 11 जून से लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को एक बार फिर टीम में शामिल किया है, जिन्होंने पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला था। एनगिडी को डेन पैटरसन की जगह मौका मिला है, जो हाल ही में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

एनगिडी की हुई टीम में वापसी (WTC Final South Africa Announces Playing XI)

एनगिडी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच अगस्त 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। तब उन्होंने एक ही विकेट लिया था। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया है क्योंकि उनकी ऊंचाई, गति और वैरिएशन किसी भी पिच पर प्रभावी हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को एनगिडी अपनी तेज रफ्तार की गेंद से परेशान करने का काम कर सकते हैं।

South Africa 1

टीम में कई दमदार खिलाड़ी

कप्तान बावुमा के नेतृत्व में टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं। बल्लेबाजी में एडेन मार्करम और रिकेल्टन पारी की शुरुआत करेंगे। मध्यक्रम में बावुमा, स्टब्स और बेडिंघम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। विकेटकीपर के रूप में वेरिन को चुना गया है। तेज गेंदबाजी आक्रमण में कगिसो रबाडा, मार्को जेनसन और लुंगी एनगिडी शामिल हैं। वहीं, स्पिन की जिम्मेदारी अनुभवी केशव महाराज को दी गई है।

साउथ अफ्रीका की टीम करेगी ये कमाल

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार WTC फाइनल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा, जहां साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 1991 के बाद से टीम ने यहां सिर्फ एक टेस्ट गंवाया है, जबकि पांच में जीत और एक ड्रॉ रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका की टीम इतिहास रच सकती है।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, व्यू वेब्स्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जॉश हेजलवुड।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडम मार्करम, रयान रिकल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगहम, काईल वेरेने, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+