विराट के शतक के बाद बदले सौरव गांगुली के सुर, पहले दी थी रन बनाने की सलाह अब...

एशिया कप 2022 में भले ही भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी हो पर विराट कोहली फॉर्म में वापस आ गए हैं।

नई दिल्ली, 10 सितंबर: एशिया कप 2022 में भले ही भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी हो पर विराट कोहली फॉर्म में वापस आ गए हैं। कोहली ने टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक और एक शतक की बदौलत कुल 276 रन बनाए। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोहली के इस विराट प्रदर्शन की तारीफ की है। एक इंटरव्यू में गांगुली ने विराट को खुद से बेहतर बताया। उन्होंने कहा, बल्लेबाजी में उनकी स्किल मुझसे ज्यादा हैं। विराट मुझसे बेहतर बल्लेबाज हैं।

1020 दिन बाद जड़ा शतक

1020 दिन बाद जड़ा शतक

बीसीसीआई चीफ ने कहा, हम दोनों अलग-अलग समय में देश के लिए खेले हैं। कोहली अभी खेल रहे हैं और वो इस खेल में मुझसे बहुत आगे हैं। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि कप्तानों की तुलना होनी चाहिए। तुलना एक खिलाड़ी के तौर पर स्किल के मामले में होनी चाहिए। मुझे लगता है कि वह मुझसे ज्यादा कुशल हैं। एशिया कप 2022 के सुपर-4 के में कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था। उन्होंने 61 गेंदों पर 122 रन की शानदार पारी खेली थी। विराट ने 1020 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी लगाई थी।

कोहली कमाल के खिलाड़ी

कोहली कमाल के खिलाड़ी

गांगुली ने कहा, हम अलग-अलग दौर में खेले और हमने काफी क्रिकेट खेली। मैं अपनी पीढ़ी में खेला और वह अभी खेलना जारी रखेंगे, शायद मुझसे ज्यादा खेल खेलेंगे। उन्होंने कहा, मैंने कोहली के मुकाबले ज्यादा क्रिकेट खेला लेकिन इस मामले में वह मुझसे आगे निकलेंगे। वह कमाल के खिलाड़ी हैं। गांगुली ने कहा कि क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त हो गया है। कोरोना महामारी के कारण क्वारैंटाइन जैसी चीजों से पिछले दो सीजन काफी मुश्किल रहे।

मैं उनसे नहीं मिला

मैं उनसे नहीं मिला

गांगुली से पूछा गया कि कोहली जब खराब फॉर्म में थे तब उन्हें कोई सलाह दी थी क्या, इस पर बीसीसीआई चीफ ने कहा कि वह लगातार ट्रेवल करते हैं ऐसे में मुझे उनसे मिलने का समय नहीं मिला। उन्होंने कहा, हर किसी के प्रदर्शन पर मीडिया की नजर रहती है। समय के साथ खिलाड़ियों के नाम बदलते रहते हैं। मुझे हालांकि इसका पता नहीं रहता है कि मीडिया में किसकी बात चल रही है क्योंकि होटल में पहुंचने के बाद मैं सबसे पहले रिसेप्शन पर कहता हूं कि मुझे अखबार नहीं चाहिए।

मैं मानसिक परेशानी से नहीं गुजरा

मैं मानसिक परेशानी से नहीं गुजरा

अपने क्रिकेट करियर के दौरान कोच ग्रेग चैपल से विवाद सहित गांगुली को कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े। उन्होंने कहा कि क्रिकेटरों में अपने खराब प्रदर्शन को भी पॉजिटिव तरीके से लेना चाहिये। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, मैं किसी मानसिक परेशानी से नहीं गुजरा। मेरे लिए अच्छे और बुरे दोनों तरह के समय रहे। मैंने बिना दबाव, कम दबाव और अधिक दबाव में खेल का लुत्फ उठाया है। मैं इसे गलत नहीं मानता हूं। बता दें कि एशिया कप शुरू होने से पहले बीसीसीआई चीफ ने कहा था कि विराट ना सिर्फ देश के बल्कि खुद के लिए रन बनाने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+