'मैच हारने पर लोग इस तरह बोलते हैं कि जैसे', भारतीय टीम को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान

Sourav Ganguly On India vs South Africa: साउथ अफ्रीका दौरा भारतीय टीम के लिए शानदार रहा। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रही। यह अच्छी बात रही कि भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर किसी भी सीरीज में हार का सामना नहीं करना पड़ा।

टी-20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सबसे पहले टी-20 सीरीज खेला गया। तीन मैचों की टी-20 सीरीज की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने इस सीरीज को ड्रा करने में सफलता हासिल की। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण धूल गया। बाकी दो मुकाबले में एक में भारत को दूसरे में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की।

Sourav Ganguly 1

वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा: केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया। तीन मैचो की वनडे सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया। वनडे सीरीज में केएल राहुल ने बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर इतिहास रचने का कारनामा किया। वहीं टेस्ट सीरीज की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार केपटाउन टेस्ट जीतने में कामयाबी हासिल की।

गांगुली ने कही यह बात: साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर कई तरह के सवाल भी उठाए जा रहे हैं। अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर दी है। गांगुली ने कहा कि भारत एक बहुत अच्छी टीम है। एक मैच हारने पर लोग इस तरह बोलते हैं कि जैसे टीम ही खराब है। वनडे सीरिज़, टी20 सीरीज़, टेस्ट सीरीज़ सभी में भारत ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, यह बहुत अच्छा संकेत है।

अफगानिस्तान से होगा सामना: भारतीय टीम को अब अपना अगला सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। 11 जनवरी से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए जल्द ही टीम का ऐलान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+