सौरव गांगुली बोले- इंग्लैंड दौरे से शुरू होगी T20 वर्ल्ड कप की तैयारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप की असली तैयारियां इंग्लैंड दौरे से शुरू होंगी।

Sourav Ganguly

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप की असली तैयारियां इंग्लैंड दौरे से शुरू होंगी। मौजूदा समय में टीम इंडिया ऋषभ पंत की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद भारत और आयरलैंड के बीच डबलिन में दो टी20 मैच खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका और आयरलैंड सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। हालांकि, इन दोनों सीरीज के लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

इंग्लैंड दौरे से शुरु होंगी तैयारियां

इंग्लैंड दौरे से शुरु होंगी तैयारियां

सौरव गांगुली ने कहा कि हेड कोच राहुल द्रविड़ और चयनकर्ता इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 वर्ल्ड कप के संभावित खिलाड़ियों का चयन करेंगे। गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, "राहुल द्रविड़ इस पर गौर कर रहे हैं। वो किसी स्तर पर खिलाड़ियों के एक संतुलित सेट को खिलाने की योजना बना रहे हैं। संभवत: अगले महीने इंग्लैंड के दौरे से, हम उन खिलाड़ियों के साथ खेलना शुरू कर देंगे, जिनके अक्टूबर में टी20 विश्व कप खेलने की संभावना है।"

टीम में हुए काफी प्रयोग

टीम में हुए काफी प्रयोग

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा को आराम देने के बाद केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन ग्रोइंग इंजरी के चलते वह पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत की कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम में आईपीएल-15 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक, आवेश खान और अर्शदीप सिंह के अलावा स्पिनर रवि बिश्नोई, बल्लेबाज ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया। टीम में हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की भी वापसी देखऩे को मिली। आयरलैंड सीरीज के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कप्तानी करते नजर आएंगे और इस टीम में राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन की एंट्री हुई है। इस समय कई सारे खिलाड़ी के बीच आगामी टी20 वर्ल्ड कप का टिकट कटाने के लिए दिलचस्प जंग छिड़ी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया में होगा टूर्नामेंट

ऑस्ट्रेलिया में होगा टूर्नामेंट

टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर खेला जाएगा। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप 2 में रखा गया है और टीम अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारत के ग्रुप में पाक के अलावा साउथ अफ्रीका बांग्लादेश भी मौजूद है। बाकी की दो टीमों का फैसला क्वालिफायर राउंड से होगा। पिछले साल खेला गया टी20 विश्व कप भारतीय टीम के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा था। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मिली शुरुआती हार के बाद पहले राउंड से ही बाहर हो गई थी।

कैसा रहेगा इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

कैसा रहेगा इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

इंग्लैंड दौरे पर भारत को एक टेस्ट, 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। बता दें कि, पिछले साल दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया था। अब वह आखिरी मुकाबला 1 जुलाई से एजबेस्टन, बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। 1 से 5 जुलाई तक टेस्ट और 7 जुलाई से 17 जुलाई के बीच लिमिटेड ओवर सीरीज खेली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+