करीब 10 साल बाद सौरव गांगुली की होने जा रही है मैदान पर वापसी, जिम में कर रहे हैं कड़ी मेहनत

नई दिल्ली, जुलाई 29। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। खुद सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि की है। सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया के जरिए यह बताया है कि वो लीजेंड्स लीग क्रिकेट में मैदान पर खेलते हुए दिखेंगे।

पहले नहीं खेलने की आई थी खबरें

पहले नहीं खेलने की आई थी खबरें

हालांकि कुछ दिन पहले यह खबरें आई थीं कि उन्होंने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलने से इनकार कर दिया है, लेकिन शुक्रवार को सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज पोस्ट कर यह बताया कि वो लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। इन तस्वीरों में सौरव गांगुली जिम में पसीना बहाते हुए दिखे। तस्वीरें पोस्ट करते हुए गांगुली ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर चैरिटी फंड जुटाने के लिए वो मैदान पर वापसी करने वाले हैं, जिसके लिए ट्रेनिंग का आनंद ले रहे हैं और जल्द ही लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए दिखेंगे।

इसी साल आयोजित हुआ था LLC का पहला संस्करण

इसी साल आयोजित हुआ था LLC का पहला संस्करण

आपको बता दें कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट का पहला संस्करण इसी साल के शुरुआत में ओमान में आयोजित हुआ था। हाल ही में टूर्नामेंट के आयोजकों ने इसके दूसरे संस्करण की घोषणा की थी और कहा था कि दूसरा सीजन सितंबर 2022 में आयोजित होगा। इस बार यह सीजन भारत में ही आयोजित होगा। इस बार टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी चेंज आया है। इस बार टूर्नामेंट फ्रेंचाइजी आधारित प्रतियोगिता होगी, जिसमें छह टीमें भाग लेंगी।

यह खिलाड़ी भी खेलेंगे लीग में

यह खिलाड़ी भी खेलेंगे लीग में

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में सौरव गांगुली के अलावा कई अन्य देशों के वो प्लेयर खेलते हुए दिखेंगे जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। इसमें हरभजन सिंह, डेल स्टेन, इयोन मॉर्गन, रॉस टेलर, लांस क्लूसनर, जैक्स कैलिस और इरफान पठान का नाम शामिल है।

2009 में रिटायर हो गए थे गांगुली

2009 में रिटायर हो गए थे गांगुली

आपको बता दें कि सौरव गांगुली ने अपना आखिरी मैच साल 2012 में आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के लिए खेला था। हालांकि गांगुली 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो गए थे। आपको बता दें कि सौरव गांगुली ने 5 साल तक टीम इंडिया की कप्तानी भी की है। 2003 के वर्ल्ड कप में सौरव गांगुली के ही नेतृत्व में टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+