'भारत के सामने पाकिस्तान टेक देगा घुटने' जल्द दोबारा शुरू होगा IPL, दिग्गज का बड़ा दावा
Sourav Ganguly on IPL 2025: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आईपीएल 2025 के भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। 9 मई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसी) ने भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव के कारण आईपीएल 2025 को निलंबित कर दिया। लेकिन अब सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई है कि आईपीएल 2025 को आने वाले दिनों में जल्द ही दोबारा शुरू किया जाएगा।
एक सप्ताह के बाद होगा फैसला (Sourav Ganguly on IPL 2025)
पहले आईपीएल 2025 को अनिश्चितकाल के लिए निलंबन माना जा रहा था। लेकिन बाद में बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि निलंबन अभी एक सप्ताह के लिए प्रभावी होगा। इसी बीच कयास ये भी लगाए जा रहे हैं बीसीसीआई आईपीएल को देश से बाहर कराने का भी फैसला ले सकती है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के सामने आईपीएल उनके देश में आयोजित कराने की पेशकश भी कर दी है।

बीसीसीआई जल्द ले सकता है बड़ा फैसला
सौरव गांगुली के मुताबिक आईपीएल को सात दिनों के लिए रोक दिया गया है, लेकिन बीसीसीआई इसे अच्छे से संभालेगा, ठीक वैसे ही जैसे कोविड-19 के दौरान किया गया था। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई सरकारी नियमों का पालन करेगा और टूर्नामेंट को पूरा करने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेगा। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने भारतीय सैनिकों की उनके वीरतापूर्ण काम की सराहना भी की है।
पंजाब-दिल्ली का मैच कर दिया गया था रद्द
बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीमा संकट बढ़ने के कारण धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को बीच में ही रद्द कर दिया गया था। पंजाब किंग्स द्वारा 10.1 ओवर में 122/1 रन बनाने के बाद मैच रोक दिया गया, जिसमें प्रियांश आर्य ने 34 गेंदों पर 70 और प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंदों पर 50 रन बनाए। इसके बाद फैंस को स्टेडियम खाली करने के लिए कहा गया और फ्लडलाइट बंद कर दी गईं।












Click it and Unblock the Notifications