WPL की सबसे यंग प्लेयर हैं सोनम यादव, पिता ने मजदूरी करके और भाईयों ने पढ़ाई छोड़कर बढ़ाया है उन्हें आगे

15 साल की सोनम यादव महिला प्रीमियर लीग की सबसे यंग प्लेयर हैं। उन्होंने 10 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। सोनम यादव हाल ही में अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थीं।

Sonam Yadav

साल 2008 में जिस धमाकेदार अंदाज में आईपीएल की शुरुआत हुई थी, ठीक उसी अंदाज में शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत हुई। आईपीएल आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महंगी टी20 लीग है। WPL को लेकर भी यही उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले समय में इस टूर्नामेंट को भी IPL की तरह सफलता मिलेगी। यह टूर्नामेंट कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करेगा। WPL के आगाज के साथ ही 15 साल की सोनम यादव की चर्चा काफी हो रही है, जो विमेंस प्रीमियर लीग खेलने वाली सबसे यंग प्लेयर बनी हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली सोनम यादव इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हुई दिखेंगी। हालांकि टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई।

कौन हैं सोनम यादव?

एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वालीं सोनम यादव की उम्र सिर्फ 15 साल है और वो एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 18 जुलाई 2007 को फिरोजाबाद में हुआ था। सोनम के पिता एक फैक्ट्री में लेबर का काम करते हैं। 6 भाई-बहनों में सोनम यादव सबसे छोटी हैं। बताया जाता है कि सोनम ने 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी को देखते हुए सोनम के पिता और उनके भाईयों ने उन्हें क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलवाया था। सोनम ने ट्रेनिंग में जमकर मेहनत की, जिसका परिणाम है कि यह बच्ची आज इंडियन टीम की सबसे यंग प्लेयर है।

सोनम के परिवार ने काटे हैं गरीबी के दिन

सोनम यादव का बैकग्राउंड बहुत अच्छा नहीं रहा है। उनके घर में उनके पिता इकलौत कमाने वाले हैं और एक कांच फैक्ट्री में लेबर का काम करते हैं। तनख्वाह के नाम पर सिर्फ घर खर्च ही मुश्किल से चल पाता है। सोनम को आगे बढ़ाने के लिए उनके पिता मुकेश यादव ने 2-2 शिफ्टों में भी काम किया है। मुकेश यादव ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी की शुरु से क्रिकेट में दिलचस्पी थी और वो क्रिकेट में ही अपना करियर बनाना चाहती थी। सोनम के लिए उसके भाईयों ने अपनी-अपनी पढ़ाई छोड़ दी, क्योंकि आगे पढ़ते तो खर्चा होता और इतना पैसा हमारे पास था नहीं इसलिए पढ़ाई छोड़कर वो भी काम करने लगे। सोनम के पिता बताते हैं कि एक बार सोनम को ट्रायल पर जाना था और हमारे पास जूते खरीदने के भी पैसे नहीं थे, फिर सोनम ने किसी से जूते उधार लिए तब जाकर ट्रायल दिया था।

जडेजा की फैन हैं सोनम यादव

आपको बता दें कि सोनम यादव भारतीय क्रिकेट टीम में एक लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और बैटिंग ऑलराउंडर भी हैं। सोनम यादव उस अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का भी हिस्सा थीं, जिसने दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीता था। टी20 विश्व कप जीतकर जब सोनम यादव अपने गांव लौटी थीं तो उनका भव्य स्वागत हुआ था। लहराते झंडे और आतिशबाजियों के बीच गांव के लोगों ने सोनम यादव को शानदार स्वागत किया था। आपको बता दें कि सोनम यादव भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की फैन हैं। जडेजा भी एक लेफ्ट आर्म ऑलराउंडर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+