सॉलिड तकनीक, शानदार शॉट, SA सीरीज में हो गया फ्लॉप, भागता घोड़ा अब फंस गया 'ट्रैफिक जाम' में

नई दिल्ली, 21 जून: भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला में एक ऐसे खिलाड़ी को ढूंढा है जो उस भागते घोड़े के समान है जिसको रुकना नहीं था लेकिन अब वह ट्रैफिक जाम में फंस गया है। आकाश चोपड़ा ने जिस खिलाड़ी की ओर इशारा किया है वह भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड हैं जिनको एक लंबी रेस का घोड़ा माना जाता है लेकिन वह हाल ही में संपन्न हुई सीरीज में फ्लॉप साबित हुए।

मारामारी टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के लिए है

मारामारी टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के लिए है

चोपड़ा का मानना है पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला में रुतुराज गायकवाड ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिसके चलते वे एक ऐसे ट्रैफिक जाम में फस गए हैं जहां पहले से ही बहुत खचाखच मौजूद है। ऐसे में क्या गायकवाड अपनी जगह फिर से बना पाएंगे यह देखना दिलचस्प होगा क्योंकि यहां मारामारी टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के लिए है जो आकाश चोपड़ा के मुताबिक कई योग्य दावेदारों से भरा हुआ है। एक ऐसी भरी हुई जगह जिसकी तुलना हम चांदनी चौक के ट्रैफिक जाम से कर सकते हैं।

गला काट प्रतियोगिता मौजूद है

गला काट प्रतियोगिता मौजूद है

हालांकि गायकवाड ने तीसरे मुकाबले में 35 गेंदों पर 57 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली थी लेकिन बाकी पूरी सीरीज में वे खराब दिखाई दिए। पांच मुकाबलों में गायकवाड ने 19.20 की औसत के साथ 96 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 131.50 रहा। टॉप ऑर्डर के लिए तो बहुत ज्यादा गला काट प्रतियोगिता मौजूद है क्योंकि कई योग्य दावेदार पहले से ही वहां पर खड़े हैं। ऐसे में गायकवाड ने इस तरह की सीरीज खेल कर अपनी मदद नहीं की है।

मैं रुतुराज गायकवाड का नाम बाकी सब से ऊपर रखता था

मैं रुतुराज गायकवाड का नाम बाकी सब से ऊपर रखता था

अनुभवी चोपड़ा का कहना है कि युवा तुर्क गायकवाड को अपने गेम को अगले लेवल पर ले जाना होगा तभी वह चयनकर्ताओं के रडार पर दोबारा आ पाएंगे। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, मैं रुतुराज गायकवाड का नाम बाकी सब से ऊपर रखता था क्योंकि टॉप ऑर्डर पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम है। आप इसको चांदनी चौक कह लीजिए या क्राफर्ड मार्केट जाम। वहां पर बहुत भीड़ है। वहां पर ओपनर के लिए कोई जगह नहीं है।

 पांच पारियों में आपने 96 रन ही बनाए

पांच पारियों में आपने 96 रन ही बनाए

अगर हम इस नजरिए से बात करें तो रुतुराज गायकवाड ने अपने कदम पीछे ही खींचे हैं। उनको 5 मैच खेलने को मिले जबकि कई खिलाड़ियों को चार ही खेलने को मिलते हैं। 5वां का मुकाबला बारिश से रद्द हो गया था लेकिन गायकवाड पांचवें मैच में भी आउट हो गए थे तो इस तरह से उन्होंने 5 पारियां खेली हैं। इन पांच पारियों में आपने 96 रन ही बनाए, दुर्भाग्य से यह काफी नहीं है। मैं गायकवाड को पसंद करता हूं। वे तकनीकी तौर पर काफी सॉलिड हैं उनके पास बहुत अच्छा बल्लेबाजी स्टाइल है लेकिन पांच में पारियों में 96 रन, जिसमें 57 यह एक ही पारी में आए, यह बताता है कि वह बाकी सीरीज में ठंडे ही रहे।

गायकवाड़ पर प्रदर्शन करने के लिए दबाव

गायकवाड़ पर प्रदर्शन करने के लिए दबाव

पिछले साल श्रीलंका दौरे पर भारत के लिए टी20 में पदार्पण करने के बाद गायकवाड़ पर प्रदर्शन करने के लिए दबाव आ गया है। विजाग में पारी को छोड़कर गायकवाड़ ने सात मैचों में 11.14 की औसत से 78 रन बनाए हैं।

गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ऑरेंज कैप जीती, जिसके बाद चार बार के चैंपियन ने उन्हें कैश-रिच टूर्नामेंट के 2022 संस्करण के लिए बरकरार रखा लेकिन वह सीजन भी रुतुराज के लिए खास साबित नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+