Video: लम्बे सांप के मैदान पर आने से रुका मैच, दिनेश कार्तिक ने उड़ाया बांग्लादेश का मज़ाक

Snake stops match in LPL: क्रिकेट मुकाबले कई बार अजीब घटनाओं के कारण रोक दिए जाते हैं। ऐसा काफी बार देखा जाता है। लंका प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। गॉल टाइटंस और दाम्बुला ऑरा के मैच में मैदान पर सांप आ गया और मुकाबला रोक दिया गया।

शाकिब अल सं के पहले ओवर के बाद ही यह घटना देखने को मिली। सीमा रेखा के पास एक कोबरा सांप आ गया। फैन्स सहित हर कोई इसे देखकर उत्साहित हो गया। मैच को रोकना पड़ा और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह तेजी से वायरल हो गया।

lpl 2023

इस दौरान ग्राउंड स्टाफ को भी आना पड़ा और सांप को बाहर करना पड़ा। तब तक खेल रुका रहा। घटना की चर्चा तेजी से हर जगह होने लगी। सोशल मीडिया के जमाने में वीडियो भी वायरल हुआ। इस बीच भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने मामले को लेकर मजाक कर दिया।

सोशल मीडिया पर दिनेश कार्तिक ने कहा कि नागिन यहाँ भी आ गई, मुझे लगा था कि यह बांग्लादेश में है। कार्तिक ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि बांग्लादेश के खिलाड़ी कुछ मौकों पर जीत का जश्न मनाने के लिए नागिन डांस करते हुए दिखाई दिए हैं। इस वजह से कार्तिक ने मजाक में यह कहा।

कार्तिक ने बांग्लादेश को एक जीते हुए मुकाबले में हरा दिया था। टीम इंडिया के लिए उन्होंने 8 गेंदों में 29 रन बनाकर बांग्लादेश से मैच छीन लिया था। श्रीलंका में निदहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में कार्तिक के बल्ले से यह पारी आई थी। उनकी वह पारी यादगारी थी। फैन्स के दिलों में आज भी वह धमाका ताजा है।

भारतीय टीम के लिए खेलने के अलावा कार्तिक आजकल कॉमेंट्री में व्यस्त रहते हैं। अंतिम बार टीम इंडिया के लिए वह पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे। इसके बाद अब वह कॉमेंट्री करते दिखाई देते हैं। हालांकि आईपीएल में दिनेश कार्तिक अब भी खेलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+