स्मृति मंधाना ने नहीं लिया था शादी कैंसल करने का फैसला, किसका था ये बड़ा कदम, खुलासे ने मचाया बवाल
Smriti Mandhana: भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी अचानक कैंसल होने से हर कोई हैरान हुआ है। मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के बाद शादी रद्द हुई थी। इसके बाद एक और दावा सामने आया, जिसमें बताया गया कि पलाश मुच्छल की चैट एक कोरियोग्राफर के साथ वायरल हुई, जिसके कारण शादी कैंसल हुई थी।
शादी कैंसल होते ही स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा की तरफ से बयान दिया गया। इसमें बताया गया कि पापा की तबीयत खराब होने के कारण स्मृति मंधाना ने शादी कैंसल कर दी है। वह अपने पिता के बहुत क्लोज हैं और ठीक होने पर ही कोई फैसला लिया जाएगा।

इस बीच अब एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिससे समझा जा सकता है कि कुछ तो पक रहा है लेकिन चीजें सामने नहीं आई हैं। वायरल चैट मामले के बाद पलाश की मां का बयान सवाल खड़े कर रहा है, जिसमें कहा गया है कि स्मृति ने शादी कैंसल नहीं की थी।
पलाश की मां के अनुसार स्मृति से पहले पलाश ने शादी नहीं करने का फैसला ले लिया था। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार पलाश की मां अमिता ने कहा कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को पलाश बहुत मानते थे। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर ने पलाश को झकझोर दिया, जिसके बाद उन्होंने शादी की रस्मों को रोकने का फैसला किया।
पलाश की मां ने यह भी कहा कि हल्दी रस्म होने के बाद हमने उन्हें (पलाश को) बाहर नहीं जाने दिया। रोते-रोते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में उन्हें चार घंटे रखना पड़ा। IV ड्रिप लगाई गई, ECG हुआ और अन्य टेस्ट भी किए गए। सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल आईं, लेकिन उन पर बहुत ज़्यादा तनाव है।
वायरल चैट की खबर के बाद पलाश की मां का बयान स्मृति के मैनेजर की प्रतिक्रिया से अलग है, यही सवाल खड़े करता है कि आखिर चल क्या रहा है। स्मृति के मैनेजर और पलाश की मां की बातों में समानता क्यों नहीं है। ऐसा तो नहीं है कि कुछ छिपाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications