'समझो हो ही गया', Smriti Mandhana की शादी का जश्न शुरू! जेमिमा के साथ वर्ल्ड कप स्टार्स ने किया धांसू डांस
Smriti Mandhana, Video Viral: भारतीय क्रिकेट की सबसे स्टाइलिश बल्लेबाज और टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही है। आईसीसी महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली स्मृति मंधाना अब मैदान के बाहर एक नई पारी शुरू करने जा रही हैं। यह धमाकेदार बल्लेबाज संगीतकार और निर्देशक पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
'समझो हो ही गया' (Smriti Mandhana, Video Viral)
रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोह इसी रविवार यानी 23 नवंबर को होने वाला है। शादी की खबरों को जोर तब मिला जब गुरुवार को स्मृति मंधाना ने खुद एक धमाकेदार डांस रील के जरिए इसे कन्फर्म कर दिया। 'समझो हो ही गया' गाने पर थिरकते हुए, उन्होंने अपनी विश्व कप विजेता साथी खिलाड़ियों के साथ डांस किया। इसके साथ ही अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए खुशी जाहिर की। यह रील तुरंत वायरल हो गई, और फैंस ने कमेंट्स में बधाई संदेशों की बाढ़ ला दी।

स्मृति और पलाश लंबे समय से कर रहे हैं डेट
सोशल मीडिया पर वायरल हुए शादी के निमंत्रण कार्ड के अनुसार यह प्यारा जोड़ा रविवार, 23 नवंबर को स्मृति के गृहनगर सांगली में शादी करेगा। बताया जा रहा है कि यह समारोह क्रिकेट और संगीत जगत के सितारों को एक मंच पर लाएगा, जिसके लिए दोनों परिवार तैयारी कर रहे हैं। स्मृति और पलाश का रिश्ता हमेशा से ही फैंस के दिलों को पिघलाता रहा है। कथित तौर पर दोनों ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी और जुलाई 2024 में अपनी पाँचवीं सालगिरह पर एक दिल को छू लेने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
जेमिमा रॉड्रिग्स ने लिया क्रिकेट से ब्रेक
शादी की इन खुशियों के बीच एक ख़ास खबर भी आई है। स्मृति की सबसे अच्छी दोस्त और भारत की सेमी-फाइनल हीरो जेमिमा रॉड्रिग्स अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित डब्ल्यूबीबीएल (WBBL) लीग से ब्रेक लेकर भारत लौट आई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। जेमिमा शुक्रवार और रविवार को होने वाले दोनों मैच मिस करेंगी और शादी के बाद अगले सप्ताह की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया लौटेंगी।












Click it and Unblock the Notifications