दिल टूटा, पर हौसला नहीं! Smriti Mandhana की जिंदगी में नई शुरुआत! शादी टूटते ही लव लाइफ को कहा Bye
Smriti Mandhana News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और विश्व कप विजेता स्मृति मंधाना एक बार फिर मैदान पर लौट आई हैं। अपनी शादी टूटने की खबर की पुष्टि करने के 24 घंटे के भीतर ही क्रिकेट के मैदान पर उन्हें देखा गया। पर्सनल लाइफ की उथल-पुथल के बीच मंधाना ने एक बार फिर अपना पूरा ध्यान देश के लिए खेलने पर फोकस किया है। मंधाना की शादी टूटने के बाद से ही उन्हें लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी।
स्मृति मंधाना ने खुद बताई शादी टूटने की खबर (Smriti Mandhana News)
करीब एक महीने पहले देश के लिए विश्व कप जीतने वाली स्मृति मंधाना 23 नवंबर को संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ शादी करने वाली थीं। हालांकि, बीते रविवार (7 दिसंबर) को मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से पुष्टि की कि शादी रद्द कर दी गई है। स्मृति ने अपने बयान में फैंस और मीडिया से अपील की कि वे इस मुश्किल समय में उनके और पलाश के परिवारों की निजता का सम्मान करें। उन्होंने साफ़ कहा कि वह निजी जिंदगी को निजी ही रखना चाहती हैं और इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हैं।

देश के लिए खेलना सबसे ऊपर
स्मृति ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए हमेशा सबसे बड़ी प्राथमिकता देश का प्रतिनिधित्व करना रहा है। उन्होंने लिखा कि मेरा मानना है कि हम सभी को चलाने वाला एक उच्च उद्देश्य है और मेरे लिए वह हमेशा देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि भारत के लिए खेलना और ट्रॉफियां जीतना जारी रखूंगी और मेरा ध्यान हमेशा वहीं रहेगा। अब आगे बढ़ने का समय है।
श्रीलंका सीरीज की तैयारी शुरू
जिंदगी में इतने बड़े बदलाव के तुरंत बाद मंधाना ने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित कर दिया है। उन्होंने तुरंत ही नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है। उनके भाई श्रवण मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें स्मृति पैड और हेलमेट पहने हुए बैटिंग प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। स्मृति मंधाना अब 21 दिसंबर से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए कमर कस रही हैं। यह सीरीज अगले साल जून में इंग्लैंड में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारत की तैयारियों का एक अहम हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications