शादी से पहले टूटा Smriti Mandhana का दिल? हासिल नहीं कर पाईं यह ऐतिहासिक उपलब्धि, फैंस मायूस!

Smriti Mandhana News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने का काम किया था। इस जीत की खुशी अभी भी थमी नहीं है। इस ऐतिहासिक जीत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना अब अपनी निजी जिंदगी में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 साल की स्मृति जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल से शादी करने वाली हैं।

शादी से पहले टूटा दिल (Smriti Mandhana News)

आनंद बाजार पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार मंधाना की शादी की तारीख 20 नवंबर 2025 है और समारोह उनके गृह नगर सांगली में होगा। इस शादी में क्रिकेट और फिल्म जगत की हस्तियां शामिल होंगी। वर्ल्ड कप की जीत के बाद, अब फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन शादी से पहले मंधाना को एक ऐसी खबर मिली है जिनसे उनका दिल जरूर टूट गया होगा।

Smriti Mandhana 1

नहीं जीत पाईं प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब

मंधाना ने वर्ल्ड कप 2025 में 434 रन बनाए थे। जिसके बाद स्मृति मंधाना को ICC के बेस्ट प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया था। मंधाना इससे पहले यह अवार्ड जीत चुकी हैं। लेकिन वर्ल्ड कप जैसे खास मौके पर परफॉर्मेंस देने के बाद प्लेयर ऑफ द मंथ बनने का मजा ही अलग होता है। लेकिन मंधाना यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल नहीं कर सकीं।

लौरा वोलवार्ट को मिला बड़ा सम्मान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अक्टूबर महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। यह दोनों पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने जीते हैं। महिला वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट को ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हुए महिला वनडे विश्व कप 2025 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जहाँ उन्होंने आठ वनडे मैचों में 470 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

पुरुष वर्ग में यह सम्मान दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज सेनुरन मुथुस्वामी को मिला। मुथुस्वामी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था। उन्होंने दो मैचों में 106 रन बनाए और 11 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज़' भी चुना गया था। मुथुस्वामी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर यह अवॉर्ड जीतना सम्मान की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+