स्मृति मंधाना को लेकर फैला झूठ! शादी से जुड़े पोस्ट नहीं किए डिलीट, अब आई असली सच्चाई सामने
Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी फिलहाल टाल दी गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल गईं। स्मृति के पिता की खराब तबीयत के चलते यह फैसला लेने की बातें सामने आई थीं। दावा किया गया कि स्मृति ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल से वेडिंग से जुड़े सभी पोस्ट हटाए हैं। लेकिन जांच करने पर तस्वीर कुछ और ही निकलकर सामने आई है।
शादी की घोषणा करते हुए स्मृति मंधाना ने 'समझो हो ही गया' गाने पर एक रील बनाई थी। यह एक कोलैब वीडियो था, जिसे साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया था। फैन्स को इन्फॉर्म करने के लिए यह वीडियो था क्योंकि काफी सालों से स्मृति की शादी का इंतजार था।

Smriti Mandhana के अकाउंट पर क्या हुआ?
जब स्मृति की शादी पोस्टपोन हो गई, तो जेमिमा ने उस रील को या तो हाइड किया या डिलीट कर दिया, जिसकी वजह से कोलैब टैग हटते ही वह वीडियो स्मृति के अकाउंट से भी ऑटोमैटिक हट गया। इस कोलैब में शामिल अन्य साथी महिला प्लेयर्स के अकाउंट से भी वह वीडियो चला गया। यानि स्मृति ने खुद कुछ नहीं हटाया, सिस्टम के कारण वह वीडियो गायब हुआ।
कई यूजर्स का दावा था कि स्मृति ने प्री-वेडिंग से जुड़े वीडियो और फोटो डिलीट कर दिए। लेकिन सच्चाई यह है कि स्मृति ने हल्दी, मेहंदी या डांस का कोई भी वीडियो या फोटो पोस्ट ही नहीं किया था। कुछ स्टोरीज़ जरूर डाली थीं, जो हर स्टोरी की तरह 24 घंटे बाद अपने आप हट गईं, यह सामान्य इंस्टाग्राम फीचर है।
Smriti Mandhana ने नहीं किया कुछ भी डिलीट
एक और बड़ा दावा यह था कि स्मृति ने पलाश से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए। ऐसा भी कुछ देखने को नहीं मिला है। स्मृति और पलाश के पुराने फोटो आज भी इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। पलाश की बहन पायल मुच्छल के अकाउंट से भी कुछ डिलीट नहीं किया गया है। यहां तक कि डीवाई पाटिल स्टेडियम में पलाश द्वारा स्मृति को पहनी गई रिंग वाला वीडियो भी अब तक लाइव है। स्मृति और पलाश दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं।
शादी टलने और कंट्रोवर्सी बढ़ने के बाद फैंस लगातार दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स चेक कर रहे थे। कोलैब रील हटने और स्टोरीज़ के ऑटो-डिलीट होने को लोगों ने गलत तरीके से 'पोस्ट हटाना' समझ लिया और अफवाह फैल गई। जब स्मृति ने कुछ पोस्ट ही नहीं किया, तो डिलीट करने जैसी बातें नहीं होनी चाहिए। किसी भी फोटो या वीडियो को डिलीट तब किया जाता है, जब उसे पोस्ट किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications