आखिर किसके साथ छुट्टियां मना रही हैं स्मृति मंधाना, खुद वीडियो शेयर कर दी जानकारी
Smriti Mandhana Instagram Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। मैदान पर रहने के बजाय वह पहाड़ों में अपना समय बिता रही हैं। अगले महीने से महिला बिग बैश लीग (WBBL) शुरू होने वाली है। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों का चयन कर लिया है, जिसमें छह स्टार भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हैं। भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर लीग में हिस्सा लेंगी।
मंधाना का वीडियो वायरल
WBBL में उतरने से पहले स्मृति ने पहाड़ों पर जाकर खुद को तरोताजा करने का फैसला किया है। वह सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें और वीडियो लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने प्रकृति के बीच अपने खूबसूरत पलों को दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह पहाड़ों में खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं।

वेकेशन वीडियो को पसंद कर रहे फैंस
स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वेकेशन वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में "ये जवानी है दीवानी" का एक प्यारा सा गाना है और कैप्शन में बताया गया है कि उनका यह सफर कितना यादगार रहा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने अंतहीन पैदल यात्रा की और अद्भुत लोगों से मुलाकात की।
क्रिकेट की क्वीन मानते हैं फैंस
स्मृति के इस पोस्ट पर उनके फैन्स ने उन्हें खूब प्यार दिया है। मंधाना का जलवा सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी खूबसूरती और सादगी की वजह से कई फैन्स उन्हें नेशनल क्रश मानते हैं। एक फैन ने तो कमेंट करके स्मृति को क्रिकेट की क्वीन तक कह दिया।
मंधाना से होगी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
WBBL का अगला सीजन 27 अक्टूबर को एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच मैच के साथ शुरू होगा। इस लीग के शुरू होने से पहले ICC महिला T20 विश्व कप 3 से 20 अक्टूबर तक UAE में होगा। इस आगामी सीज़न में फैंस स्मृति मंधाना को हमेशा की तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट और लीग दोनों में उनकी उपस्थिति दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को आकर्षित करती है।












Click it and Unblock the Notifications