टी20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की ICC रैंकिंग में गिरावट, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पछाड़ा

Rohit Sharma ICC Rankings: वर्ल्ड कप से ठीक पहले आईसीसी ने टी20 रैंकिंग जारी की है। इस दौरान पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और यूएस ने कुछ सीरीज खेली है। उसी आधार पर रैंकिंग जारी की गई है। इस रैंकिंग में कुछ बदलाव देखने को मिला है।

भारतीय टीम ने इस साल काफी कम टी20 मुकाबले खेले हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल खेलने में व्यस्त थे, ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की रैंकिंग पर असर पड़ना तय दिख रहा था। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से आगे पाक खिलाड़ी फखर जमान निकले हैं।

rohit sharma

रोहित शर्मा इस समय 52वें नम्बर पर है, फखर ने 51वां स्थान हासिल किया है। विराट कोहली की रैंकिंग 47 है। भारतीय टीम से सबसे धांसू रैंकिंग दो ही खिलाड़ियों की है। सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल टॉप दस में शामिल भारतीय खिलाड़ी हैं।

सूर्यकुमार यादव अपने नम्बर एक पर बने हुए हैं। जायसवाल की रैंकिंग 6 है। पाकिस्तान के दो खिलाड़ी रिजवान और बाबर आज़म टॉप रैंकिंग वाले नाम हैं। रिजवान तीसरे और बाबर चौथे स्थान पर हैं। रैंकिंग में नया नाम ब्रेंडन किंग है, जिनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कप्तान बनाया गया था। किंग रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं।

ब्रेंडन किंग ने तीन मैचों मी सीरीज में धमाका कर दिया था। उन्होंने कुल 159 रन बनाते हुए छलांग लगा दी। ब्रेंडन किंग ने इस दौरान 167 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और धमाकेदार छक्कों से फैन्स का मनोरंजन किया। उन्होंने सीरीज में कुल 13 छक्के उड़ाए।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज के तीन मैचों में से दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। महज एक मैच हो पाया। अभी सीरीज में एक मैच और बचा हुआ है। इसके बाद टीमें अमेरिका जाएगी। इसके बाद दोनों टीमें वर्ल्ड कप खेलने के लिए जाएगी। वहां उनका कोई अभ्यास मैच नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+