SL vs ZIM: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, फ्री में देख सकेंगे लाइव
SL vs ZIM, Live Streaming: पाकिस्तान में चल रही तीन देशों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 20 नवंबर को श्रीलंका (SL) और ज़िम्बाब्वे (ZIM) के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। पहले मैच में मेज़बान पाकिस्तान से हारने के बाद सिकंदर रजा की ज़िम्बाब्वे टीम इस मुकाबले में वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी।
श्रीलंका का पलड़ा रहा है भारी (SL vs ZIM, Live Streaming)
आंकड़ों के लिहाज़ से श्रीलंका का पलड़ा जिम्बाब्वे पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 9 टी20 मैचों में से श्रीलंका ने 7 जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को केवल 2 में सफलता मिली है। रावलपिंडी की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। तेज और उछाल भरी पिच पर बल्लेबाज आसानी से शॉट लगा सकते हैं। शाम का मैच होने के कारण ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे स्पिनरों को बाद में दिक्कत आ सकती है।

वापसी पर होगी जिम्बाब्वे की नजर
जिम्बाब्वे के लिए पिछला मैच अच्छा नहीं रहा, क्योंकि ऊपरी क्रम ने अच्छी शुरुआत दी। लेकिन मध्य क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। टीम को अपने तेज गेंदबाज़ रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं, दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम इस सीरीज में शानदार जीत के साथ एक आरामदायक बढ़त हासिल करना चाहेगी।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
ज़िम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट का श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है, उन्होंने 6 पारियों में 177 रन बनाए हैं। श्रीलंका के पथुम निसंका ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने दोनों पारियों में कमाल किया है, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 138 रन बनाए हैं और 8 विकेट भी लिए हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा (11 विकेट) और स्पिनर महीश तीक्षणा (8 विकेट) ज़िम्बाब्वे के लिए बड़ी चुनौती पेश करेंगे।
फ्री में देख सकते हैं लाइव
भारत में इस ट्राई सीरीज का प्रसारण नहीं होगा, लेकिन भारतीय फैंस स्पोर्ट्स टीवी के यूट्यूब चैनल मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं। वहीं पाकिस्तान में हर मैच का सीधा प्रसारण पीटीवी स्पोर्ट्स पर होगा, और लाइव स्ट्रीमिंग तमाशा ऐप पर उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications