SL vs PAK: शकील-सलमान ने पाकिस्तान को बचाया, श्रीलंकाई टीम ने की खतरनाक गेंदबाजी
SL vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले टेस्ट का दूसरा दिन दोनों टीमों के लिए ठीक रहा। दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर 221 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तानी टीम अभी 91 रन पीछे है।
दिन की शुरुआत में श्रीलंका के बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा ने 94 रन से आगे खेलते हुए शतक जमा दिया। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ उनका यह तीसरा शतक है। श्रीलंकाई टीम की पहली पारी 312 रनों के कुल स्कोर पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद, अफरीदी और नसीम शाह ने 3-3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक महज एक रन बनाकर रजिता की गेंद पर आउट हो गए। अब्दुल्लाह शफीक कुछ देर क्रीज पर टिके लेकिन वह भी 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनको प्रभात जयसूर्या ने आउट किया।
शान मसूद ने आते ही टी20 स्टाइल में बैटिंग कर श्रीलंका के गेंदबाजों पर दबाव बनाने का प्रयास किया और कुढ़ हद तक सफल भी हो गए लेकिन 30 गेंदों में 39 रन बनाकर वह आउट हो गए। शान मसूद ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का जमाया। बाबर आज़म उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे।
बाबर आज़म 13 रनों के निजी स्कोर पर जयसूर्या की गेंद पर आउट हुए। इस तरह पाकिस्तानी टीम की मुश्किलें बढ़ गई और सरफराज अहमद 17 रन बनाकर चलते बने। 101 रन के कुल स्कोर पर पाक ने पांच विकेट गंवाए। वहां से सउद शकील और आगा सलमान के बीच शतकीय भागीदारी हुई।
शकील और सलमान दोनों फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। शकील ने नाबाद 69 और सलमान ने नाबाद 61 रन बनाए। 5 विकेट पर 221 के स्कोर पर बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद मैच फिर से शुरू नहीं हुआ और स्टम्प्स की घोषणा कर दी गई। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications