SL vs PAK: श्रीलंका के खिलाफ शाहीन अफरीदी ने किया शानदार कमबैक, टेस्ट में पूरे किए 100 विकेट

PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। शाहीन ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के पहले दिन 100 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं।

दरअसल, चोट के कारण एक साल की लंबी छुट्टी के बाद शाहीन ने इस फॉर्मेट में शानदार वापसी की है। उन्होंने 26वें टेस्ट मैच में ये कारनामा अपने नाम कर लिया है। उन्होंने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का को आउट कर यह मुकाम हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ वह 100 टेस्ट विकेट लेने वाले 18वें पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं।

Shaheen Afridi

अफरीदी 23 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हैं, जो दिग्गज वसीम अकरम और वकार यूनिस की कैटेगरी में शामिल हो गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि अफरीदी की टेस्ट क्रिकेट में वापसी उसी मैदान पर उन्हीं विरोधियों के खिलाफ हुई, जहां उन्होंने आखिरी बार पिछले साल जुलाई में टेस्ट मैच खेला था। उस मैच के दौरान उन्होंने पहली पारी में चार विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन दूसरी पारी में केवल सात ओवर फेंकने के बाद घुटने की चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा।

ठीक होने के बाद अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्व कप 2022 में भाग लिया। वह सात मैचों में 6.15 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट के साथ 11 विकेट लेकर पाकिस्तान के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरे। दुर्भाग्य से फाइनल में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आउट करने के लिए कैच लेते समय उन्हें एक और चोट लग गई, जिससे उनकी गेंदबाजी केवल 2.1 ओवर तक सीमित हो गई।

दरअसल, अफरीदी के नाम वनडे में 70 और टी20 में 64 विकेट हैं। इस बीच अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेकर पाकिस्तान के गेंदबाजी विभाग को और अधिक मजबूत बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+