SL vs PAK: पाकिस्तान या श्रीलंका जानिए कौन मारेगा बाजी? यहां देखें पहला मैच लाइव, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

Pakistan Tour of Sri Lanka 2023, Playing11 Live Streaming Details: 16 जुलाई यानी रविवार से पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों की कोशिश अपने पहले मैच को जीतकर सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों में खेलने वाले खिलाड़ियों की घोषणा भी कर दी गई है।

करुणारत्ने और अफरीदी में टक्कर: श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। अफरीदी ने करुणारत्ने को 5 टेस्ट पारियों में 3 बार आउट किया है। ऐसे में इस सीरीज के दौरान इन दोनों के बीच होने वाली भिड़ंत पर सबकी नजरें बनी रहेगी।

SL vs PAK 2023 1

बाबर आजम से हो सकता है खतरा: पिछले साल श्रीलंका में खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक 271 रन बाबर आजम ने बनाए थे। वह एक बार फिर श्रीलंका के लिए खतरा बन सकते हैं। श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज और बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज के बीच भी रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है। 3 पारियों में नवाज ने मैथ्यूज को एक बार पवेलियन भेजने का काम किया है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। भारत में इन दोनों देशों के बीच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव मैच प्रासारित किया जाएगा। इसके अलावा सोनी लिव एप के जरिए भी फैंस मैच का मजा उठा सकते हैं। भारत के बाहर ईएसपीएनक्रिकइन्फो और स्काई स्पोर्ट्स पर मैच देखा जा सकता है। जबकि पाकिस्तान में पीटीवी स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

पाकिस्तान संभावित प्लेइंग11: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान। इमाद वसीम, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, हरीश रऊफ, नसीम शाह।

श्रीलंका संभावित प्लेइंग11: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, वानिंदु हसरंगा, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+