SL vs IRE Toss: श्रीलंका करेगी पहले बल्लेबाजी, टीम में शामिल हैं ये धुरंधर, जानें प्लेइंग 11
Sri Lanka vs Ireland, 15th Match Toss Updates: श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी।
Sri Lanka vs Ireland, 15th Match Toss Updates: आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिमुथ करुणारत्ने और पाथुम निसांका की कोशिश पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को एक मजबूत शुरुआत देने की होगी। दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम श्रीलंका को कम से कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी।
आयरलैंड के लिए जीत जरूरी: आयरलैंड को अब तक इस टूर्नामेंट में जीत हासिल नहीं हुई है। वहीं श्रीलंकाई टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं। श्रीलंका ने यूएई और ओमान के खिलाफ अपनी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी। दूसरी तरफ श्रीलंका अपनी पोजिशन को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

पिच से किसे होगा फायदा: बुलावेयो में विकेट शुरुआत कुछ ओवरों में गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है। दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहेंगे। आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है। श्रीलंका की टीम आज मैच जीतकर सुपर सिक्स में अपनी जगह पक्का करना चाहेगी।
ऐसे देखें लाइव मैच: श्रीलंका और आयरलैंड वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी अपने मोबाइल पर यह मुकाबले लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं। वहीं दोनों टीम के ट्विटर हैंडल से भी मैच के लाइव अपडेट का मजा लिया जा सकता है।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा।
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग, एंडी मैकब्राइन, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी।












Click it and Unblock the Notifications