SL vs BAN Live: श्रीलंका-बांग्लादेश का सुपर फॉर मैच आज फ्री में कैसे देखें? मोबाइल की सिम में करना होगा यह काम
SL vs BAN Live Streaming: एशिया कप 2025 का सुपर-4 चरण आज से शुरू हो रहा है। इस राउंड का पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इस मैच से ही तय होना शुरू होगा कि अब टॉप दो की लड़ाई किस प्रकार की होने वाली है।
श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों टीमों के बीच ग्रुप चरण में भी मुकाबला खेला जा चुका है। उसमें श्रीलंका ने धाकड़ जीत दर्ज की थी। बांग्लादेश के पास उस हार का बदला लेने का मौका है लेकिन काम आसान नहीं होने वाला है। ग्रुप B से श्रीलंका ने सभी तीनों लीग मैच जीते हैं, इससे उनके हौसले निश्चित रूप से बुलंद होंगे।

कब और कहां होगा मैच
सुपर-4 का यह पहला मैच शनिवार, 20 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेटप्रेमियों के लिए यह स्टेडियम हमेशा बड़े रोमांच का गवाह रहा है और आज फिर यहां कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
टॉस और मैच टाइमिंग
इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा, जबकि मुकाबले की शुरुआत रात 8:00 बजे से होगी। टूर्नामेंट के इस अहम चरण में टॉस का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि पिच और मौसम दोनों ही टीमों की रणनीति पर असर डाल सकते हैं।
SL vs BAN: लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत में दर्शक इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन फैन्स के लिए सोनी लिव एप्लीकेशन पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी हर प्लेटफॉर्म पर यह मैच आसानी से देखा जा सकता है। सिमकार्ड रिचार्ज ऑफर से सोनी का सब्सक्रिप्शन फ्री में लेने का विकल्प भी तलाश सकते हैं।
SL vs BAN: क्यों खास है यह मुकाबला
सुपर चार का पहला मैच जीतने पर मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलती है, जिससे आगे आने वाले मैचों में फायदा होता है। उसे देखते हुए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी ख़ास हो जाता है। दोनों तरफ से इस मैच को जीतने के लिए जोर लगाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications