IPL में खेलने वाले राशिद खान क्यों अंतरराष्ट्रीय गेम से गायब? श्रीलंका के खिलाफ ODI से बाहर
राशिद खान ने इस सीजन आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 27 विकेट अपने नाम किये थे। वह टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थे।

Rashid Khan: आईपीएल में राशिद खान गुजरात टाइटंस के अहम खिलाड़ी थे और उनके प्रदर्शन में भी यह दिखाई दिया था। राशिद खान ने इस सीजन टॉप पांच में अपना नाम बनाया था। हालांकि फाइनल में उनका जलवा देखने को नहीं मिला था। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वह पहले मैच से बाहर हो गए।
आईपीएल के पूरे मैचों में खेलने के बाद अचानक वनडे से गायब होने से सवाल भी खड़े होते हैं। दो माह खेलने के बाद वह वनडे मैच से बाहर हो गए। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम हम्बनतोता में है। पहला मैच वहां खेला जा रहा है।
राशिद खान क्यों नहीं खेल रहे
पूरी तरह से अफगानिस्तान क्रिकेट की तरफ से कुछ साफ़ नहीं किया गया लेकिन इतना बताया गया कि पीठ में चोट के कारण वह नहीं खेल रहे हैं। आईपीएल के दौरान उनको इस तरह की कोई समस्या नहीं थी। कोई खबर भी नहीं आई थी। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
अफगानिस्तान के कप्तान ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा कि राशिद खान दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनका यह भी कहना था कि शायद राशिद खान अंतिम मुकाबले तक खेलने के लिए फिट होंगे। इससे साफ़ हो जाता है कि वह दूसरे मैच से भी बाहर रहेंगे। यह भी हो सकता है कि आईपीएल में लगातार खेलने से उनको आराम दिया गया हो।
आईपीएल में राशिद खान का प्रदर्शन
आईपीएल में गुजरात को फाइनल तक का सफर तय करने में राशिद खान का भी अहम योगदान रहा था। उन्होंने इस सीजन कुल 27 विकेट झटके। टॉप पांच में उनका नाम दूसरे स्थान पर था। पहले नम्बर पर मोहम्मद शमी थे। अफगानिस्तान के लिए वनडे में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। राशिद खान के नाम 163 विकेट हैं।
श्रीलंका का चुनौतीपूर्ण स्कोर
राशिद खान के बिना खेलते हुए अफगानिस्तान ने श्रीलंका को बैकफुट पर ला दिया था। श्रीलंका के 4 विकेट 84 पर आउट हो गए थे लेकिन बाद में मेजबान टीम ने वापसी कर ली। पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने 268 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। देखा जाए तो राशिद खान के बिना गेंदबाजी ठीक हुई है लेकिन मेजबान टीम को कम स्कोर पर रोका जा सकता था।












Click it and Unblock the Notifications